फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   He went to the umpire player Transplant stump dug Pitch

अंपायरों से भिड़े खिलाड़ी स्टंप उखाड़कर पिच खोदी

Sat, 02 May 2015 07:32 PM IST
मैलानी
मैलानी Updated Sat, 02 May 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
डिपो ग्राउंड पर चल रहे सिंह कप क्रिकेट टूर्नामेंट के एक सेमीफाइनल मैच में अंपायर पर गलत निर्णय देने का आरोप लगाकर खिलाड़ियों ने जमकर हंगामा किया। खिलाड़ी अंपायरों से भिड़ गए और उनसे गाली-गलौज करते हुए स्टंप उखाड़कर पिच खोद दी। खिलाड़ियों ने चेतावनी दी कि वे फाइनल मैच नहीं होने देंगे। वहीं टूर्नामेंट में राजामंडी और गोला की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए राजामंडी की टीम ने 16 ओवर में 115 रन बनाए, जिसमें विनय ने 24, नरेंद्र ने 23, बजरंगी ने 15 रनों का योगदान किया। मैलानी की ओर से गेंदबाजी करते हुए साजू, शाहिद, मोसीम ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए मैलानी की टीम 111 रनों पर आउट हो गई, जिसमें साजू ने 55 तथा मुजीब ने 21 रन बनाए। मैच में मैलानी को चार रनों से हराकर राजामंडी की टीम फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आरएम क्रिकेट क्लब गोला और चमन चौराहा क्रिकेट क्लब मैलानी के बीच शुरू हुआ। गोला की टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 91 रन बनाए। जिसमें देशराज ने 26, शिवम बाउचर ने 17, शाहिद ने 19 रन बनाए। चमन चौराहा की ओर से गेंदबाजी करते हुए शाहिद ने चार विकेट लिए। बल्लेबाजी करने उतरी चमन चौराहा की टीम के चार बल्लेबाज छह ओवर में सिर्फ 29 रन के स्कोर पर ही आउट हो गए। इसके बाद शाहिद को पहली ही गेंद पर विकेट कीपर ने कैच कर लिया। शाहिद के आउट देने पर चमन चौराहा टीम के खिलाड़ियों ने अंपायरों के फैसले को गलत बताते हुए विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने  अंपायरों से गाली-गलौज भी की। खिलाड़ी पिच खोदकर स्टंप और कमेटी का एक बैट लेकर मैदान से चले गए। खिलाड़ियों ने फाइनल मैच न होने देने की चेतावनी भी दी। जिसके बाद कमेटी के अरविंद सिंह ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के बाद कमेटी पदाधिकारियों अरविंद सिंह, जुबैर अहमद, सलमान, साजू आदि ने बाधित सेमीफाइनल मैच में गोला को विजेता घोषित कर उसके फाइनल में पहुंचने की घोषणा कर दी। आयोजकों ने बताया कि फाइनल मुकाबला तीन मई को सुबह दस बजे से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed