फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   havoc of Sharda erosion Nine houses and an ancient Shiva temple submerged in the river

UP News: लखीमपुर खीरी के ग्रंट नंबर 12 गांव में कटान का कहर, शारदा नदी में समाए नौ घर और शिव मंदिर

Mon, 18 Aug 2025 06:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Aug 2025 06:41 PM IST
सार

निघासन तहसील क्षेत्र के ग्रंट नंबर 12 गांव में लगातार कटान हो रहा है। गांव में शारदा नदी ने ऐसा कहर बरपाया कि नौ परिवार बेघर हो गए। गांव का प्राचीन शिव मंदिर भी नदी में समा चुका है।  

विज्ञापन
havoc of Sharda erosion Nine houses and an ancient Shiva temple submerged in the river
शारदा नदी की जद में मकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। निघासन तहसील क्षेत्र के ग्रंट नंबर 12 गांव में कटान ने लोगों की नींद उड़ा दी है। बीते 13 दिन में गांव के नौ मकान और एक प्राचीन शिव मंदिर नदी में समा चुका है। खेत-खलिहान तो पहले ही नदी की भेंट चढ़ गए थे। अब आबादी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


रविवार रात से सोमवार सुबह तक वंदना देवी पत्नी जयपाल और कामिनी देवी पत्नी रमेश का घर नदी में समा गया। इससे पहले विजय प्रकाश राम सिंह, सुमन देवी, राजकुमारी, राम सिंह, संतोष, कमला देवी, कमलू और विजय कुमार के मकान नदी में समा चुके हैं। गांव का शिव मंदिर भी कुछ दिन पहले शारदा की तेज धारा से कट गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: रात में झाड़ियों में बैठी मिली युवती... हाथों से छिपाती रही चेहरा, मगर युवकों ने हदें कर दीं पार; Video
विज्ञापन
विज्ञापन


कटान के डर से लोग अपने कच्चे-पक्के घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में निकलने को मजबूर हो गए हैं। हर किसी के मन में यही डर समाया है कि अगला नंबर कहीं उनका तो नहीं। ग्रामीणों का कहना है कि शारदा की लहरें पलक झपकते ही खेत और घर दोनों को निगल रही हैं। हैं। दिन-रात डर का साया मंडरा रहा है। 

प्रभावित परिवारों को मदद का भरोसा 
लेखपाल श्याम नंदन मिश्रा ने बताया कि अब तक नौ घर पूरी तरह नदी में समा चुके हैं। राजस्व टीम हालात पर नजर रखे हुए है। सिंचाई विभाग कटान रोकने की कोशिश कर रहा है। वहीं प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि शारदा नदी से प्रभावित प्रत्येक पीड़ित को दैवीय आपदा मद से एक लाख बीस हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति की तुरंत जानकारी प्रशासन को देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed