{"_id":"5f6501b48ebc3e74a97e3579","slug":"hate-speech-spread-lakhimpur-news-bly420309121","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी पर लगी रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी पर लगी रासुका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। हिंदू देवी-देवताओं और राममंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी करने के आरोपी पर पुलिस ने रासुका की कारवाई की है।
एसपी विजय ढुल ने बताया कि कोतवाली व कस्बा मोहम्मदी के मोहल्ला बाजार वार्ड निवासी फैय्याज मंसूरी ने फेसबुक पर हिंदू देवी देवताओं और अयोध्या राममंदिर के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । वर्तमान समय में आरोपी जिला जेल में निरुद्ध है। उन्होंने बताया कि डीएम के अनुमोदन पर आरोपी फैय्याज के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई की एक प्रति जिला कारागार में आरोपी को भी तामील कराई गई है।