{"_id":"16868f792484ab864b2d732fa6292773","slug":"harjit-singh-releasing-welcomed-by-lawyers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरजीत सिंह रिहा, वकीलों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरजीत सिंह रिहा, वकीलों ने किया स्वागत
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 02 Jan 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालती अवमानना में जेल गए समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह शुक्रवार की सुबह रिहा हो गए। उनके रिहा होने पर जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष और कई पदाधिकारियों ने जेल गेट पर ही उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया, इसके बाद वह काफिले के रूप में लोहिया भवन पहुंचे, जहां साथी अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए उनका आभार जताया।
हरजीत सिंह पर तत्कालीन एक न्यायिक अधिकारी के खिलाफ भष्टाचार का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन और हंगामा करने का आरोप था। इसी सिलसिले में हाईकोर्ट से अदालती अवमानना में दोषी पाए जाने के बाद उन्होंने स्वयं तीन सितंबर को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। तीन महीने की अवधि पूरी होने पर वह शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे जेल से रिहा हुए। रिहा होने पर अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह, पूर्व महामंत्री राजीव तिवारी, संयुक्त मंत्री कुंत्री त्रिवेदी, पूर्व उपाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, संतोष मिश्र, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शशंाक यादव, पूर्व संयुक्त मंत्री राजीव पांडेय, अजय पांडेय के अलावा अशोक शुक्ला, हौसला प्रसाद वर्मा, अशफाक अंसारी, पंकज वाजपेयी, शिवराज यादव, इसरार अहमद, प्रशंात मिश्र, यदुवेंद्र वर्मा समेत अनेक वकीलों ने उनका स्वागत किया।