फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Har Har Mahadev surrounded in Temples

हर-हर महादेव के जयघोष और घंटा घड़ियाल से गूंजे मंदिर

Wed, 14 Feb 2018 08:34 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 14 Feb 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev surrounded in Temples
Shiv ji
लखीमपुर शहर समेत जिले के कई हिस्सों में महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह चार बजे से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। दूध, गंगाजल, शहद, दही आदि से शिवलिंग का जलाभिषेक करने के बाद फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, गन्ना और बेर, फल, मिष्ठान आदि अर्पित कर पूजा अर्चना की। शहर के प्राचीन भुइफोरवानाथ मंदिर में बुधवार सुबह चार बजे ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। शहर के प्राचीन जंगलीनाथ मंदिर में भी भीड़ रही। प्राचीन लिलौटीनाथ मंदिर में पूरे दिन मेला लगा रहा। दूर-दूर से आए कांवड़ियों ने पवित्र नदियों से लाए गए जल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर घंटा, घड़ियाल और शंख ध्वनि और हर-हर महादेव, बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे। दोपहर बाद भुइफोरवानाथ मंदिर में रुद्र महायज्ञ और रात में रुद्र महाभिषेक हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मंदिर को फूलों की लड़ियों और बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। इस मौके पर भुइफोरवानाथ मंदिर, लिलौटीनाथ मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भंडारों का आयोजन किया।
विज्ञापन

मंदिर के बाहर नाग देवता के दर्शन कराने वाले लोग कतारों में बैठे दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने भी नाग देवता की पूजा कर दान दक्षिणा दी। पूरा वातावरण शिव भक्ति से सराबोर दिखा। 
विज्ञापन

जेसीआई की जेसीरेट शाखा ने महाशिवरात्रि के मौके पर कुष्ठ आश्रम में गरीब बच्चों और बुजुर्गों को दूध, फल वितरण किया। इस मौके पर योगेश जोशी, शिप्रा श्रीवास्तव, पूजा पुरी, कंचन सिंह, विशाल सेठ, मुकेश बरनवाल, मंजू बरनवाल, राजेश पटेल अनुराधा, परितोष आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज। कस्बे में महाशिवरात्रि का पर्व दूसरे दिन भी धूमधाम और उत्साह से मनाया गया। बांकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग का दूध और गंगाजल से अभिषेक किया। 
मैलानी। सदर चौराहे पर स्थित शिव मंदिर पर पूर्व चेयरपर्सन के पति नीरज वाजपेई, कृष्ण मुरारी अवस्थी, राजू राजपूत आदि के सहयोग से ठंडाई का वितरण हुआ। शिवजी को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को ठंडाई वितरित की गई।  
ओयल। राजा विष्णु नारायणदत्त सिंह और रानी सुधा सिंह ने हवन-पूजन और आरती कर पारंपरिक ढंग से पूजा की। आगंतुकों में प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर में रात्रि जागरण हुआ।
पलियाकलां। विशेनपुरी स्थित शिव मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। इसमें नेपाल तक से श्रद्धालु आते हैं। लोगों का कहना है कि यह मेला प्राचीनकाल से चला आ रहा है।  
गोला गोकर्णनाथ। बिझौली क्षेत्र के शिव मंदिरों में बुधवार के दिन महाशिवरात्रि पर्व पर जमुनाबाद फार्म स्थित मसाय वाले फकीर बाबा स्थान पर पूजा अर्चना को लेकर भक्ति भाव से शिव मंदिरों सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर महिलाएं शिव उपवास, एवं शिव अराधना में लीन रही।  

शिव स्त्रोतों से गूंजा नीलकंठ मैदान 

गोकर्ण तीर्थ के निकट नीलकंठ मैदान महाशिवरात्रि पर शिव स्त्रोत और वैदिक मंत्रों से गूंज उठा। विशाल पंडाल और दूधिया प्रकाश के बीच पार्थिव शिवलिंग के साथ सजी 54 वेदियों पर 108 सपत्नीक यजमानों ने भगवान शिव का महारुद्राभिषेक किया। 
पंडित रामदेव शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, एसडीएम योगानंद पांडे, नायब तहसीलदार विकास धर दुबे से भगवान शिव के चित्र के समक्ष पूजन अर्चन और दीप प्रज्वलन के साथ रुद्रमहाभिषेक का शुभारंभ कराया। नीलकंठ के मैदान में पंडित रामदेव शास्त्री के निर्देशन में आचार्यों ने दुग्ध, शहद, गंगाजल, गन्ने का रस, शहद, पुष्प, जल, औषधि से रात के चार प्रहर में महारुद्राभिषेक कराया। इस धार्मिक अनुष्ठान में डीएम, एसपी, एसडीएम उमेश चंद्र राय, अतुल अग्रवाल, अनिल शारदा, अवधेश मिश्र, अवनी कुमार पांडे, निर्देश दीक्षित, रामकृष्ण गुप्ता आदि यजमान शामिल हुए। 


कंजा देवस्थान पर हुआ द्वादश ज्योर्तिलिंग का अभिषेक 
मोहम्मदी रोड स्थित कंजा देवस्थान पर पर आचार्य करुणाशंकर अवस्थी ने यजमान अवधेश जायसवाल, राजेश गुप्ता, आत्मप्रकाश, राकेश तिवारी, सुरेश शर्मा आदि से द्वादश ज्योतिर्लिंग का रुद्राभिषेक कराया। इस मौके पर महेश पटवारी, हरिओम गुप्ता, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed