फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Half a dozen will be recorded on the report, including two tehsildars

दो तहसीलदारों समेत आधा दर्जन पर दर्ज होगी रिपोर्ट

Tue, 23 Feb 2016 07:00 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Tue, 23 Feb 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
गांव गंगानगर में 10 एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से दूसरे के नाम करने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने रिटायर्ड तहसीलदार और वर्तमान तहसीलदार समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एसओ ने देर रात तक रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की बात कही है।
विज्ञापन

गंगानगर निवासी संदीप कौर पत्नी लखविंदर सिंह ने बताया कि उसने 10 एकड़ जमीन गांव के ही रतन सिंह से 15.11. 2007 को खरीदी थी, जिसका दाखिल खारिज भी हो गया था। आरोप है कि एक शिकायती पत्र पर तत्कालीन तहसीलदार ने संदीप कौर का नाम काटकर गांव के ही मलकीत सिंह पुत्री बंता सिंह के नाम जमीन कर दी। उसके बाद वह तहसीलदार सेवानिवृत्त हो गए। नायब तहसीलदार रामनरायन को तहसीलदार का प्रभार सौंपा गया। नायब तहसीलदार ने मामले को गलत देखकर एक बार फिर 19 जनवरी 2015 को मलकीत सिंह का नाम हटाकर संदीप कौर के नाम जमीन का आर्डर कर दिया। आरोप है कि तहसीलदार जगदीश सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही उस जमीन को बिना साक्ष्य के पारितोषिक लेकर मलकीत सिंह के नाम दर्ज कर दिया। इस बाबत संदीप कौर ने मामले की शिकायत एसडीएम से लेकर डीएम तक से की, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनीं। आरोप है कि तहसीलदार और अन्य लोगों ने मिलकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर रिटायर्ड तहसीलदार रामऔतार, वर्तमान तहसीलदार जगदीश सिंह, गंगानगर निवासी पमरजीत सिंह, मलकीत कौर समेत तीन-चार अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एसओ अमर सिंह ने बताया कि देर शाम आदेश मिलने के कारण रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में कागज भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

--
एक बार फिर फंसे रिटायर्ड तहसीलदार
बाढ़ राहत चेक घोटाले में रिटायर्ड तहसीलदार रामऔतार और लेखपाल छत्रपाल समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर धन का दुरुपयोग करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। इस मामले में चार लोग जेल जा चुके हैं। रामऔतार और लेखपाल को गिरफ्तार करने के आदेश भी न्यायालय ने दिया है, लेकिन ये लोग अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed