Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hail fell along with rain, mercury softened

Lakhimpur Kheri News: बारिश के साथ गिरे ओले, पारे में आई नरमी

Sat, 01 Mar 2025 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hail fell along with rain, mercury softened
चंदनचौकी के गोबरौला गांव में ओलावृ​ष्टि के बाद का नजारा। स्त्रोत जागरूक पाठक
लखीमपुर खीरी। जिले में शुक्रवार देर रात से अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश शुरू हुई, जो शनिवार सुबह भी जारी रही। दोपहर में एक-दो बार हल्की धूप निकली, जो ज्यादा देर नहीं रही। बारिश के साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। इससे सरसों और गेहूं आदि की फसलों को नुकसान हुआ है। शनिवार को दिन में ज्यादा समय बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही। इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जिले में कई जगहों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे। बारिश और ओले गिरने से तापमान में आई कमी के चलते लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। वहीं सरसों और गेहूं की खेती करने वाले किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाईं दीं।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, बाकी मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओला गिरने से सरसों की पकी फसल को नुकसान हो सकता है। हालांकि अगर ओला कम गिरा है तो कोई खास नुकसान नहीं होगा। - डॉ. सुहेल, कृषि वैज्ञानिक


ओलावृष्टि से सड़क और मैदान
में बिछ गई बर्फ की चादर
- चंदनचौकी में जमकर ओलावृष्टि, थारू क्षेत्र के कई गांवों में भी फसलें गिरीं
संवाद न्यूज एजेंसी

पलियाकलां। शुक्रवार की रात पलिया में जहां बूंदाबांदी के बाद हल्के ओले गिरे। वहीं भारत-नेपाल सीमा से सटे थारू क्षेत्र चंदनचौकी में देर रात और सुबह हुई अधिक ओलावृष्टि के कारण सड़क और मैदानों में बर्फ की चादर सामान नजारा देखने के मिला। इसके कारण तराई क्षेत्र में सर्दी का एक बार फिर से एहसास दिखा और तेज हवाओं के चलने से लोग फिर से गर्म कपड़ों में नजर आए।
इस बार की सर्दी में पहली बार हुई ऐसी ओलावृष्टि के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए हैं। वहीं इस ओलावृष्टि से पकी लाही, मसूर, गेहूं, गन्ने की फसल को खासा नुकसान हुआ है। चंदनचौकी में तो कई जगह गेहूं की फसल पलट गई है। इससे किसानों को खासा नुकसान हुआ है। थारू क्षेत्र के कई गांवों में भी फसलें ओलावृष्टि से गिरीं हैं।

संपूर्णानगर। शुक्रवार की रात व शनिवार सुबह बसही, रानीनगर काॅलोनी, कृष्णानगर में ओले गिरने से कुछ जगह लगी गेहूं व कटी रखी लाही की फसल को नुकसान पहुंचा है। संपूर्णानगर क्षेत्र में शनिवार सुबह छह बजे ओले गिरने लगे, जिसकी फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। रानीनगर निवासी सतीश श्रीवास्तव ने बताया की सुबह जब उठे तो ओले गिर रहे थे और गनीमत रही कि ओले केवल दस से पंद्रह मिनट तक ही गिरे। जिन किसानों की गेहूं की फसल पक गई और जहां आम के बौर आए थे, उनको नुकसान पहुंचा है। बसही के किसान नागेंद्र के खेत में लाही कटी रखी थी, जिसको नुकसान पहुंचा है।



बिजली गिरने से दो भैसों की मौत

बिजुआ। ब्लाॅक बिजुआ की ग्राम पंचायत राजगढ़ में बिजली गिरने से रामभजन कश्यप की दो भैंसों की मौत हो गई। रामभजन ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग दस बजे हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। उसे देखते हुए दोनों भैंसों को छप्पर वाले घर में बांध दिया था। जैसे ही भैंसों को बांधकर बाहर निकला अचानक बहुत जोर से बिजली कड़की और छप्पर के अंदर जोरदार धमाके की आवाज के साथ तेज रोशनी हुई। यह सब कुछ पलक झपकते ही हो गया। अंदर जाकर देखा तो दोनों भैसें जमीन पर पड़ी तड़प रहीं थीं। एक भैंस ने तुरंत और दूसरी भैंस ने लगभग बीस मिनट बाद दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान सूरजपाल ने लेखपाल व पशु चिकित्सक को सूचना दे दी है। संवाद

चंदनचौकी के गोबरौला गांव में ओलावृष्टि के बाद का नजारा। स्त्रोत जागरूक पाठक

चंदनचौकी के गोबरौला गांव में ओलावृष्टि के बाद का नजारा। स्त्रोत जागरूक पाठक

चंदनचौकी के गोबरौला गांव में ओलावृष्टि के बाद का नजारा। स्त्रोत जागरूक पाठक

चंदनचौकी के गोबरौला गांव में ओलावृष्टि के बाद का नजारा। स्त्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed