{"_id":"65ad77195a485963d503e09b","slug":"guldars-body-found-in-mutilated-condition-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-13349-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: क्षत-विक्षत हालत में मिला गुलदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: क्षत-विक्षत हालत में मिला गुलदार का शव
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के कंचनपुर जिले की शुक्लाफांटा नगर पालिका के श्रीकृष्ण सामुदायिक वन में एक गुलदार का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ है।
कंचनपुर जिले की शुक्लाफांटा नगर पालिका के श्रीकृष्ण सामुदायिक वन के सहसचिव अतुल बहादुर ऐर ने बताया कि शनिवार को करीब एक वर्षीय गुलदार का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा होने की सूचना मिली थी। वनकर्मियों ने मुआयना किया तो गुलदार के शरीर पर काफी चोट और निशान आदि पाए गए। पेट के अंदर का हिस्सा क्षत-विक्षत था। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों के सामने कार्यालय में दफन करा दिया गया। आपसी संघर्ष में मौत की आशंका जताई जा रही है। इससे पूर्व भी दार्चुला जिले में एक व्यस्क गुलदार का शव बरामद हुआ था।