फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gttuli farmers commotion

घटतौली पर किसानों का हंगामा

Sat, 09 Jan 2016 10:39 PM IST
महेवागंज
महेवागंज Updated Sat, 09 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Gttuli farmers commotion
एक ओर गन्ना किसानों को भुगतान नहीं मिल रहा है वहीं दूसरी ओर घटतौली कर उन्हें चूना लगाया जा रहा है। खंभारखेड़ा मिल गेट पर गन्ना भरी दो अलग-अलग ट्रॉलियों की तौल में अंतर मिलने पर शनिवार को किसानों ने खूब हंगामा किया और तौल बंद करा दी। प्रदर्शन की आंच तेज होने पर मिल अधिकारियों ने मौके पर पुलिस बुला ली, जिसके बाद किसानों की मान-मनौव्वल का सिलसिला शुरू हुआ। सूचना पाकर जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने प्रतिनिधि के तौर पर केन डेवलपमेंट निरीक्षक को मौके पर जांच के लिए भेजा। कांटे की जांच में पांच किलो का अंतर पाया गया। मिल अधिकारियों और गन्ना सोसायटी के प्रतिनिधियों की मध्यस्तता के बाद किसान शांत हुए, जिसके बाद तौल शुरू हुई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब 10 बजे सदर कोतवाली के महेवागांव निवासी किसान अनिल ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर मिल गया था, जिससे पूर्व उसने ट्रॉली धर्मकांटा पर तौलाई थी। नंबर आने पर उसने मिल कांटे पर तौल कराई तो धर्मकांटे से कम वजन निकला। इस पर अनिल ने कांटा लिपिक से एतराज जताया और अनिल ने धर्मकांटे पर कराई गई तौल की पर्ची दिखाई। मैनुअल और मिल के काटे में तीन क्विंटल के अंतर की बात कहते हुए किसान ने अन्य किसानों को भी यह बात बताई। इस पर वहां मौजूद किसान भड़क गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

नाराज किसानों ने तौल भी ठप करा दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज समीर जावेद मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाकर शांत कराने की कोशिश की। मिल अधिकारियों ने विवादित ट्रॉली का दूसरे कांटे पर वजन कराया पर किसान नहीं मानें। वार्ता चल ही रही थी कि इस बीच नकहा निवासी पंकज मिश्रा की गन्ना भरी ट्रॉली के वजन में अंतर की बात सामने आई। इस पर किसान और उग्र हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने केन डेवलपमेंट निरीक्षक अमित कुमार पांडेय को मौके पर भेजा। उन्होंने मामले की जांच की तो पांच किलो का अंतर मिला। उधर सूचना पाकर लखीमपुर केन सोसायटी के अध्यक्ष अखिलेश वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के दखल और मिल अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप गन्ना प्रबंधक, खंभारखेड़ा मिल पीके ढाका ने बताया कि मिल के कांटों में कोई खराबी नहीं है। किसान को गलतफहमी हो गई थी, जिसे दूर कर दिया गया है।
जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि मौके पर प्रतिनिधि को भेजकर कांटे की जांच कराई गई है, जिसमें पांच किलो का मामूली अंतर मिला है। मिल अधिकारियों को कांटे की निरंतर चेकिंग कर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed