फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   GST team raided furniture and mattress shop

Lakhimpur Kheri News: फर्नीचर और गद्दों की दुकान पर जीएसटी टीम ने मारा छापा

Fri, 11 Aug 2023 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
GST team raided furniture and mattress shop
पलिया की स्टेशन रोड पर दुकान पर बैठे जीएसटी टीम के अ​धिकारी।
पलियाकलां। सीतापुर और लखीमपुर से आई जीएसटी टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे स्थानीय वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी व पुलिस के सहयोग से स्टेशन रोड स्थित मॉर्डन स्टील की फर्नीचर व गद्दों, कुर्सियों की दुकान पर छापे मारे।
विज्ञापन

टीम में शामिल विजेंद्र सिंह, शशिधर शाही, सर्वेश, आनंद व वीरेंद्र आदि ने दुकान मालिक से जरूरी दस्तावेजों को देखने के साथ ही माल आदि चेक किया। टीम के सदस्यों ने कार्रवाई जारी रहने की बात कहते हुए कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

देर शाम पांच बजे के बाद तक चेकिंग चलती रही। सूचना पर नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की भीड़ भी दुकान के बाहर लग गई। अधिकारियों से भी व्यापारियों ने बात की। जीएसटी अधिकारियों ने कार्रवाई में सहयोग देने की बात कही। देर शाम तक दुकान के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही।

पलिया की स्टेशन रोड पर दुकान पर बैठे जीएसटी टीम के अधिकारी।

पलिया की स्टेशन रोड पर दुकान पर बैठे जीएसटी टीम के अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed