{"_id":"6a7a15a951c4a2d2cb052c3e","slug":"growth-drops-four-notches-in-cm-dashboard-revenue-improves-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-182147-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीएम डैशबोर्ड में विकास चार पायदान गिरा, राजस्व में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीएम डैशबोर्ड में विकास चार पायदान गिरा, राजस्व में सुधार
Mon, 10 Aug 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शासन ने सोमवार को सीएम डैशबोर्ड की जुलाई की रैंकिंग जारी की। खीरी को ओवरऑल 10वां स्थान मिला है। विकास की रैंकिंग में जिला चार पायदान गिरकर सातवें और राजस्व में दो पायदान सुधरकर 18वें स्थान पर पहुंचा है। जून में विकास में जिला तीसरे और राजस्व में 20वें स्थान पर था।
शासन की योजनाओं की प्रगति के आधार पर हर महीने सीएम डैशबोर्ड पर जिलों की रैंकिंग जारी होती है। जुलाई में सामूहिक विवाह योजना में जिले को डी रैंक मिली है। फैमिली आईडी बनाने और एनआरएलएम की योजनाओं की धीमी प्रगति पर सी ग्रेड, जबकि जननी सुरक्षा और जल जीवन मिशन में बी ग्रेड मिलने का असर रैंकिंग पर पड़ा है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि जिन योजनाओं की प्रगति पीछे रही है, उनकी निगरानी कर सुधार कराया जाएगा। संवाद