फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Grown in polls Women participation

पंचायत चुनाव में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी

Mon, 05 Oct 2015 11:13 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Mon, 05 Oct 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के क्षेत्र पंचायत चुनाव में महिलाएं अपने लिए आरक्षित सीटों पर पूरे जोश के साथ उतरी हैं तो अन्य सीटों पर भी उन्होंने अपनी मजबूत दावेदारी ठोकी है। एक और तीन अक्तूबर को हुई दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया में बांकेगंज ब्लाक में कुल 228 महिलाओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। उनमें 38 महिलाएं ऐसी सीटों पर चुनाव लड़ रहीं हैं जो महिलाओं के लिए आरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

 बांकेगंज ब्लाक में क्षेत्र पंचायत की कुल 110 सीटें हैं। इनमें 37 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इन 37 सीटों पर 190 महिलाओं ने पर्चा दाखिल किया है। जबकि 38 महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्होंने उन सीटों पर अपने पर्चे दाखिल किए हैं जो महिलाओं के लिए विशेष रूप से आरक्षित नही हैं। इस तरह कुल 228 महिलाएं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत बांकेगंज में महिलाएं केवल अपने लिए आरक्षित 33 फीसदी सीटों से ही संतुष्ट नहीं हैं, बल्कि वे पूरी पंचायत व्यवस्था पर काबिज होने की जद्दोजहद में जुटी हुईं हैं। यही कारण है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में महिलाओं की दावेदारी लगातार बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि पंचायत चुनावों की घोषणा होने से पहले ही महिलाएं मतदाताओं से लगातार संपर्क साध कर अपनी दावेदारी पेश कर क्षेत्र में विकास का दावा करती आ रहीं हैं। अब नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित वार्ड में पूरे दमखम के साथ प्रचार करने में जुटी हुई हैं। क्षेत्र पंचायत की संभावित महिला उम्मीदवार गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान महिला मतदाताओं से विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा कर गांव की तस्वीर बदलने का वादा कर रहीं है। साथ ही विकास के मामले में पूर्व सदस्यों द्वारा वार्ड की अनदेखी का हवाला देकर पुरुषों की अपेक्षा अधिक जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दे रहीं हैं। इसके अलावा महिलाओं को वोट का महत्व बता कर हर हाल में मतदान करने को कह रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी आबादी पर भरोसा ज्यादा
क्षेत्र पंचायत बांकेगंज में चुनाव लड़ रहीं संभावित महिला उम्मीदवार गांव की आधी आबादी पर भरोसा जताते हुए पूरे जोश से प्रचार अभियान में जुटी हुईं हैं। संबधित वार्डों में चुनाव लड़ रहीं महिला प्रत्याशी गांव में प्रचार के दौरान घरों में जाकर महिलाओं से जिया, भौजी, दादी आदि संबोधित करते हुए उनसे वोट मांग रहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed