{"_id":"6aca7e35d921d005940eb361","slug":"government-should-fill-the-shortage-of-teachers-cpi-ml-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-187217-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की कमी पूरी करे सरकार: भाकपा (माले)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की कमी पूरी करे सरकार: भाकपा (माले)
Sat, 10 Oct 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
पलियाकलां। गुरुगोविंद सिंह महाविद्यालय में छात्रवृत्ति पोर्टल बंद होने और शिक्षकों की कमी का मामला सामने आया है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन ने इन समस्याओं पर चिंता जताते हुए छात्र-छात्राओं के हित में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं की जानकारी लेने के लिए किसान नेता कामरेड कमलेश राय, ऐपवा की जिलाध्यक्ष आरती राय, आइसा के संयोजक सुरेश कुमार और मजदूर संगठन के नेता सुरेश चंद महाविद्यालय पहुंचे। वहां जानकारी मिली कि तकनीकी परेशानी के कारण छात्रवृत्ति पोर्टल बंद है। इसे ठीक किए जाने की बात कही गई है, लेकिन छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।
ऐसे में पोर्टल समय से चालू नहीं हुआ तो अनेक छात्र-छात्राएं आवेदन से वंचित हो सकते हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के सामने परेशानी खड़ी हो सकती है। भाकपा (माले) ने मांग की है कि छात्रवृत्ति पोर्टल की तकनीकी समस्या तत्काल दूर की जाए। यदि अंतिम तिथि तक पोर्टल चालू नहीं हो पाता है तो आवेदन की समय-सीमा बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे। संवाद