फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Government is kind... 29662 farmers under amnesty

Lakhimpur Kheri News: सरकार मेहरबान... माफी के दायरे में 29662 किसान

Thu, 07 Mar 2024 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Government is kind... 29662 farmers under amnesty
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार किसानों को बढ़ी राहत दी है। निजी नलकूप किसानों का बकाया बिजली बिल माफ किया जाएगा। जिससे जनपद के 29 हजार 662 किसानों को भी लाभ मिलेगा। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक इन किसानों के नलकूपों पर करीब 42.55 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन

सरकार के निर्णय के अनुसार अप्रैल 2023 से बिल माफ किए जाने हैं। इसको लेकर शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। जनपद में दो सर्किल गोला और लखीमपुर में छह डिविजन हैं। लखीमपुर सर्किल में मितौली, निघासन और लखीमपुर शहर है, जबकि गोला सर्किल में पलिया, मोहम्मदी और गोला नगर है। सभी डिविजन के 29 हजार 662 निजी नलकूप संचालित हैं, जिनका लंबे समय से बिजली का बिल जमा नहीं है। सबसे ज्यादा मोहम्मदी डिविजन में 11530 निजी नलकूप वहीं सबसे कम लखीमपुर में मात्र 70 निजी नलकूप हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को बिल माफी के निर्णय के बाद बिजली विभाग में हलचल शुरू हो गई। बुधवार को शासन ने जनपद के विभागीय अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर किसानों की संख्या और बकाया आदि से संबंधित जानकारी ली और विस्तृत रिपोर्ट के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
डिजिवन- निजी नलकूप- बकाया
मितौली- 5802- 11 करोड़
मोहम्मदी- 11530- 3.22 करोड़
निघासन- 1601- 3.24 करोड़
लखीमपुर- 70- 70 लाख
पलिया- 4050- 6.10 करोड़
गोला- 6609- 18.29 करोड़
---------------
वर्जन
शासन ने बकाया बिल से संबंधित रिपोर्ट मांगी है। सभी डिविजनों से डाटा एकत्र कर रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी।
-राम शब्द, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed