फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Government is giving one thousand help, vendors do not know

कोरोना को मात देने में आधी आबादी पीछे

Tue, 08 Jun 2021 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Government is giving one thousand help, vendors do not know
टीका लगवाती युवती। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

करीब दो लाख लोगों के टीकाकरण में 58 प्रतिशत पुरुष तो 42 फीसदी महिलाएं शामिल
विज्ञापन

आधी आबादी को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए लगाए जा रहे हैं महिला स्पेशल शिविर

लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिले भर में टीकाकरण अभियान चल रहा है। टीकाकरण कराने के मामले में जनपद की आधी आबादी पुरुषों से काफी पीछे है। आंकड़ों के मुताबिक, जिले में अब तक करीब दो लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है, जिसमें पुरुषों की संख्या 58 फीसदी तो महिलाओं की मात्र 42 फीसदी ही है। इसमें सबसे ज्यादा वैक्सीन 45 साल से अधिक उम्र की महिलाओं ने लगवाई है। महिलाओं को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए महिला स्पेशल शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां पूरा स्टाफ महिलाओं का है।
कोविड-19 से बचाव के लिए 16 जनवरी से जिले में टीकाकरण प्रारंभ हुआ। सबसे पहले हेल्थ वर्कर, फिर फ्रंट लाइन वर्कर और इनके बाद 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग एवं 45 साल से अधिक उम्र के ऐसे लोग जो विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, उनका टीकाकरण शुरू हुआ।
विज्ञापन

उधर, एक जून से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण कराने के लिए अभियान शुरू हो गया। मगर, इन अभियानों के दौरान महिलाएं टीकाकरण कराने में पीछे रहीं, जिसका परिणाम है अब तक सिर्फ 85 हजार महिलाओं का ही वैक्सीनेशन हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से सुरक्षित रहने के मामले में पुरुषों का प्रतिशत जहां 58 तो वहीं महिलाओं का प्रतिशत 42 है। हालांकि स्वास्थ्य महकमे ने आधी आबादी को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए महिला स्पेशल शिविर लगवाने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत सोमवार को आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में सिर्फ महिलाओं का टीकाकरण कराने के लिए कैंप लगा। वहीं स्वास्थ्य महकमा आधी आबादी का टीकाकरण करने के लिए शिविरों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है।
  • कुल टीकाकरण- करीब दो लाख
  • पुरुष टीकाकरण- 115000
  • महिला टीकाकरण- 85000

आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में 110 का टीकाकरण

कोरोना टीकाकरण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने महिला स्पेशल शिविर लगाने शुरू किए हैं। इसके तहत सोमवार को आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में वैक्सीनेशन शिविर लगा। इसमें छात्राओं सहित करीब 110 महिलाओं ने टीका लगवाया।

कोरोना टीका से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। इससे सुरक्षित रहने के लिए सभी लोग वैक्सीनेशन कराएं। घर के युवा वालंटियर बनकर हर सदस्य का पंजीकरण कर टीका लगवाए, क्योंकि जीवन पहली प्राथमिकता है। इसलिए महिलाएं टीकाकरण के लिए जागरूक बनें। - डॉ. सुरचना त्रिवेदी प्राचार्य, आर्यकन्या डिग्री कॉलेज

कोरोना संक्रमण से बचाव का उपाय सिर्फ टीकाकरण ही है। इसलिए महिलाएं घर से निकलकर टीका अवश्य लगवाएं। महिलाएं मन में इस बात का भ्रम बिल्कुल न पालें कि घर में रहकर वह कोविड-19 से सुरक्षित हैं। इसलिए पंजीकरण कराकर वैक्सीनेशन कराकर टीका अवश्य लगवाएं। - रूपम तिवारी, समाजसेवी

महिलाओं का टीकाकरण करने के लिए आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में विशेष शिविर लगाया गया है। सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज एवं आवास विकास स्थित डॉ. हेड़गेवार शिशु मंदिर में टीकाकरण केंद्र लगाए जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर महिला स्पेशल शिविरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।- डॉ. बलबीर सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed