मितौली। कस्ता विधानसभा क्षेत्र के कस्ता कस्बे के न्यू कॅरियर कन्वेंट स्कूल में आयोजित जनसभा में प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि यह उनका पुराना राजनीतिक क्षेत्र रहा है। लोगों ने उन्हें आशीर्वाद देकर केंद्रीय मंत्री पद तक पहुंचाया। उन्होंने भी क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। अब सबके आशीर्वाद से वह योगी-मोदी, डबल इंजन की सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होकर जनता की सेवा में हाजिर हैं।
उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार कम हुआ है। गुंडे अपराधी जेल में है, महिलाएं और बेटियां सुरक्षित हैं। गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि स्वच्छ छवि वाली सरकार के लिए भाजपा प्रत्याशियों को मत देकर विजयी बनाएं। भाजपा प्रवक्ता जुगुल किशोर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह, कस्ता विधानसभा प्रभारी रमाकांत मिश्र, प्रवासी गुजरात सिलबेस देसाई, जिला महिला उपाध्यक्ष सुजीता कुमारी, जिला मंत्री बृजेश सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव वर्मा, प्रमोद वर्मा, अखिलेश चौधरी, मनोज सिंह, शीतांशु कनोजिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और मतदाता मौजूद रहे। संवाद