फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Google Maps again deceives truck gets stuck in village in Lakhimpur Kheri

गूगल मैप से फिर धोखा: लखीमपुर खीरी के गांव की संकरी गली में जाकर फंसा ट्रक, बड़ा हादसा टला

Fri, 20 Dec 2024 12:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Dec 2024 12:17 PM IST
सार

Lakhimpur Kheri News: गूगल मैप ने फिर से गलत रास्ता बता दिया। लखीमपुर खीरी में गूगल मैप पर दिखाए रास्ते पर जाने से ट्रक गांव की संकरी गली में जाकर फंस गया। 

विज्ञापन
Google Maps again deceives truck gets stuck in village in Lakhimpur Kheri
गली में फंसा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गूगल मैप पर आंख मंदूकर भरोसा करना वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। बरेली के बाद अब लखीमपुर खीरी जिले से ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें गूगल मैप के दिखाए रास्ते पर चलना ट्रक चालक को भारी पड़ गया। बृहस्पतिवार रात में ट्रक गांव की संकरी गली में फंस गया। गनीमत रही कि ट्रक किसी मकान नहीं टकराया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। संकरी गली में फंसा ट्रक वहां से निकल नहीं पा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात करीब 2:00 बजे ट्रक चालक संतोष सिंह गुजरात से कंटेनर ट्रक में माल भरकर बहराइच जा रहे थे। चालक के मुताबिक जैसे ही वह मैगलगंज टोल प्लाजा क्रॉस करके लखीमपुर होते हुए बहराइच जाने के लिए आगे बढ़े। इसी बीच गूगल मैप ने 500 मीटर पहले हैरमखेड़ा गांव जाने वाले रास्ते की ओर जाने को बता दिया। 
विज्ञापन


UP: गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, बरेली में नहर में गिरी कार...24 नवंबर को भी Google Maps के कारण हुई थी 3 की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक संतोष सिंह ने ट्रक उसी रास्ते पर मोड़ दिया और चलते रहे। कुछ देर बाद गांव के अंदर संकरी गलियों में पहुंचते ही आगे रास्ता नहीं दिखा तो संतोष सिंह ने ट्रक रोक दिया। अब ट्रक आगे पीछे भी नहीं हो पा रहा है। ट्रक जिस गली में फंसा है, वह संकरी है और दोनों तरफ मकान बने हुए हैं। अब ट्रक को निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई है। उसके बाद ट्रक निकाला जाएगा।


 

बरेली में हुई थी दर्दनाक घटना 
गूगल मैप पर गलत रास्ता दिखाने की वजह से बरेली में 24 नवंबर को दर्दनाक हादसा हुआ था। बदायूं के दातागंज से बरेली के फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर मुड़ा गांव के पास में पुल बना है, जो अधूरा है। इस अधूरे से कार सवार तीन लोग हादसे का शिकार हो गए थे। वह गूगल मैप के सहारे आगे चलते चले गए और पुल खत्म होते ही उनकी कार 20 फुट नीचे जा गिरी, जिससे तीनों लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने गूगल को नोटिस भी जारी किया है। 

इस हादसे के बाद तीन दिसंबर को बरेली के इज्जतनगर थाना इलाके के पीलीभीत रोड स्थित एक कार गूगल मैप के कारण कलापुर नहर में गिर गई। कार में आईआईटी के तीन छात्र सवार थे। हादसे में तीनों छात्र बाल-बाल बचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को नहर से निकलवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed