{"_id":"674ea454f3c6c93b9c0a685b","slug":"google-maps-cheated-again-car-fell-into-canal-in-bareilly-2024-12-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, बरेली में नहर में गिरी कार...24 नवंबर को भी Google Maps के कारण हुई थी 3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, बरेली में नहर में गिरी कार...24 नवंबर को भी Google Maps के कारण हुई थी 3 की मौत
Tue, 03 Dec 2024 12:15 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:15 PM IST
सार
बरेली में गूगल मैप ने फिर से गलत रास्ता बता दिया। एक कार कलापुर नहर में गिर गई। हादसे के बाद कार को जेसीबी से नहर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
Google Maps
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गूगल मैप से लोकेशन देखकर यात्रा करना काफी खतरनाक हो गया है। कुछ दिन पहले अधूरे पुल से कार गिरने पर तीन लोगों की मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बार फिर गूगल मैप के कारण हादसा हो गया। बरेली के इज्जत नगर थाना इलाके के पीलीभीत रोड स्थित एक कार गूगल मैप के कारण कलापुर नहर में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। घटना की जानकारी होते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को नहर से निकलवाया।
गनीमत रही कि तीन कार सवारों की जान बच गई। इज्जत नगर थाना प्रभारी धनंजव पांडेय ने बताया कि औरैया निवासी दिव्यांशु पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह और उनके साथ दो लोग अपनी टाटा टैगोर कार से निकले थे।
वह सैटेलाइट से गूगल मैप के सहारे पीलीभीत जा रहे थे। कलापुर नहर ने गांव बरकापुर तिराहा के पास सड़क का कटान कर दिया है। इस वजह से कार नहर में पलट गई। कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। कार को क्रेन से बाहर निकलवा दिया गया।
विज्ञापन
24 नवंबर को हुई थी घटना
गूगल मैप पर गलत रास्ता दिखाने की वजह से बरेली में 24 नवंबर को दर्दनाक हादसा हुआ था। बदायूं के दातागंज से बरेली के फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर मुड़ा गांव के पास में पुल बना हुआ है, जोकि अधूरा है। 24 नवंबर को कार सवार तीन लोग हादसे का शिकार हो गए थे।

Trending Videos
वह गूगल मैप के सहारे आगे चलते चले गए और पुल खत्म होते ही उनकी कार 20 फुट नीचे जा गिरी, जिससे तीनों लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में पीडब्ल्यूडी की भी बड़ी लापरवाही सामने आई।
अधूरा पल होने के बावजूद उसे पर कोई अवरोधक व संकेतक नहीं लगाए गए थे। इस मामले में दातागंज के नायब तहसीलदार ने पांच इंजीनियरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गूगल को भी नोटिस जारी किया है।
अधूरा पल होने के बावजूद उसे पर कोई अवरोधक व संकेतक नहीं लगाए गए थे। इस मामले में दातागंज के नायब तहसीलदार ने पांच इंजीनियरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गूगल को भी नोटिस जारी किया है।