{"_id":"685845aed01cde6b540c1029","slug":"goods-worth-lakhs-stolen-after-breaking-the-lock-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-148787-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी
Sun, 22 Jun 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के बहादुरनगर निवासी मानवेंद्र सिंह चौहान के घर में चोरों ने धावा बोल दिया। उनके घर से चोर नकदी और जेवर समेत लाखों का सामान उड़ा ले गए।
मानवेंद्र ने बताया कि वह वर्तमान में मोहल्ला बालाजीपुरम में रह रहे हैं। शनिवार सुबह अपने बाबा स्वर्गीय राजेंद्र सिंह की अस्थियां लेकर प्रयागराज गए थे। मकान में ताला पड़ा हुआ था। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। अलमारी आदि के ताले तोड़कर उसमें रखा सारा सामान खंगाल डाला। रविवार सुबह करीब तीन बजे जब वह लौटकर आए तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। यह देख उनके होश उड़ गए। देखने पर घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
-- -- -- -- -
दीवार फांदकर चोरों ने उड़ाया एक लाख का माल
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव महादेव निवासी भानमती पत्नी बालकराम के घर की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए चोर घर में रखी 40 हजार रुपये की नकदी, सोने के कुंडल, माला, पायल और कपड़े आदि लेकर भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है। संवाद