फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gold and cash recovered from stolen, police seized

चोरी का निकला बरामद सोना और नकदी, पुलिस ने की जब्त

Fri, 29 Jan 2021 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Gold and cash recovered from stolen, police seized
धनगढ़ी-नेपाल। बुधवार को दिपायल से धनगढ़ी आ रही एक वृद्ध महिला के पास से मिले 17 लाख नेपाली रुपये और एक किलो सौ ग्राम सोने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि सोना मुंबई से लाया गया था।
विज्ञापन

डोटी जिला एसपी कांतिराज जोशी ने बताया कि डोटी जिला के दिपायल स्थित केआई सिंह गांव पालिका भताड़ी निवासी वृद्ध महिला काली भूल डोटी से धनगढ़ी आ रही थी। चेकिंग के दौरान उसको पुलिस ने पकड़ा था। उसके पास 17 लाख 47 हजार नेपाली नकदी बरामद होने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। महिला के घर की तलाशी में पुलिस ने एक किलो सौ ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए थे। मामले में पूछताछ के बाद पुलिस ने वृद्ध महिला को छोड़ दिया है, जबकि रुपये और सोना जब्त कर लिया है। एसपी ने बताया कि दशहरे के समय भारत के मुंबई से चार किलो सोना चोरी हुआ था, जिसकी सूचना दूतावास से मिली थी। वृद्ध महिला के पास मिले रुपये भी सोना बेचकर रखे गए थे। बाकी सोना और भागे हुए अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। चोरी में डोटी जिला के केआई सिंह गांव पालिका के झींगा बस्ती निवासी दो युवक भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस ने युवकों के नामों का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed