फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gola MLA Arvind Giri died due to cardiac arrest, expressed grief

हृदयगति रुकने से गोला विधायक अरविंद गिरि की मौत, शोक जताया

Wed, 07 Sep 2022 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gola MLA Arvind Giri died due to cardiac arrest, expressed grief
विधायक अरविंद गिरि (फाइल फोटो)
मंगलवार की सुबह सात बजे लखनऊ जाते वक्त पड़ा दिल का दौरा, अंतिम संस्कार आज
विज्ञापन

सीएम योगी व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जताया दुख
गोला गोकर्णनाथ। गोला विधानसभा सीट से पांचवीं बार भाजपा विधायक अरविंद गिरि का मंगलवार की सुबह सात बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। भाजपा विधायक के निधन पर सीएम योगी व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दुख जताया। उनका अंतिम संस्कार आज होगा।
विधायक अरविंद गिरि के बड़े भाई जनार्दन गिरि, देवेंद्र गिरि व अन्य परिजन ने बताया कि विधायक सुबह पांच बजे अपने निज निवास फार्म हाउस से लखनऊ में पार्टी बैठक में शामिल होने के लिए निकले थे। कार में उनके साथ ड्राइवर राकेश, गनर रंजीत और खानसामा मौजूद थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि सिधौली पहुंचने पर ही विधायक की तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने गाड़ी रोकने के लिए कहा। इसके बाद कार की अगली सीट से उठकर वह पिछली सीट पर जाकर लेट गए। इस बीच माहौल भांपकर फौरन कार चालक राकेश और गनर रंजीत उन्हें लेकर अटरिया के हिंद मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां पर इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार चालक राकेश ने ही विधायक के छोटे भाई अनुज गिरि को उनके निधन की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद अटरिया से गोला पहुंचे अरविंद गिरि के पार्थिव शरीर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विधायक अरविंद गिरि के निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह व पार्टी के सातों विधायक मौजूद रहे। परिजन ने बताया कि बुधवार को अरविंद गिरि को गोस्वामी समाज की परंपरा के अनुसार समाधिस्थ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed