फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gola may get the gift of Gram Nyayalaya in the new year

Lakhimpur Kheri News: गोला को नए साल पर मिल सकती है ग्राम न्यायालय की सौगात

Fri, 22 Dec 2023 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Gola may get the gift of Gram Nyayalaya in the new year
गोला गोकर्णनाथ। इस बार नए साल पर गोला तहसील को ग्राम न्यायालय की सौगात मिलने की उम्मीद है। इस बात की जानकारी होने के बाद अधिवक्ताओं में खुशी है। वहीं क्षेत्रवासियों को छोटे वादों में भाग दौड़ से निजात भी मिलेगी। तहसील परिसर में कोषागार के भवन को ग्राम न्यायालय के भवन में तब्दील कर दिया गया है। न्यायालय से संबंधित व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कर ली गई हैं।
विज्ञापन

तहसील के वकील दशकों वर्ष से गोला तहसील में ग्राम न्यायालय की मांग करते चले आ रहे हैं।सोशल मीडिया पर एक शासनादेश वायरल हो रहा है, जिसमें ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008 के तहत प्रदेश के चार जिलों मुजफ्फरनगर खतौली, लखीमपुर खीरी में गोला, मुरादाबाद के कांठ, संत कबीर नगर के मेहदावल में ग्राम न्यायालय शुरू होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

तहसील के वकील प्रेम किशोर मिश्रा, लाल बिहारी वर्मा, अशोक गुप्ता, संदीप अवस्थी आदि का कहना है कि क्षेत्रवासियों को छोटे वादों में मोहम्मदी लखीमपुर की भगदड़ से निजात मिलेगी। एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि इस तरह का कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है। अक्टूबर में हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने गोला तहसील परिसर स्थित ग्राम न्यायालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी थीं। ग्राम न्यायालय को लेकर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं। शीघ्र ग्राम न्यायालय शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed