फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gokarna Tirtha will be constructed first in Chhoti Kashi Corridor

Lakhimpur Kheri: छोटी काशी कॉरिडोर में गोकर्ण तीर्थ का पहले होगा निर्माण, ये कराए जाएंगे काम

Tue, 17 Sep 2024 04:01 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 17 Sep 2024 04:01 PM IST
सार

छोटी काशी कॉरिडोर के तहत गोकर्ण तीर्थ की सीढ़ियां और चबूतरे लाल रंग के पत्थर से बनाए जाएंगे। महादेव धर्मशाला की जगह पर यात्री शेड बनेगा। कई अन्य भी कार्य होंगे। 

विज्ञापन
Gokarna Tirtha will be constructed first in Chhoti Kashi Corridor
गोला का गोकर्ण तीर्थ। संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में छोटी काशी कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी पकड़ने लगा है। प्रोजेक्ट आर्किटेक्ट ने कार्यवाहक संस्था के इंजीनियर और ठेकेदार को दिशा-निर्देश दिए हैं। विधायक अमन गिरि ने आर्किटेक्ट के साथ निर्माण कार्य को लेकर चर्चा की। सबसे पहले गोकर्ण तीर्थ का निर्माण कराए जाने की बात कही है।

विज्ञापन


सोमवार को प्रोजेक्ट आर्किटेक्ट उत्कर्ष शुक्ला की टीम ने कार्यकारी संस्था यूपीसीसीएल के इंजीनियर और ठेकेदार को कॉरिडोर निर्माण को लेकर दिशा-निर्देश दिया। सीढ़ियों और धरातल की मापजोख करते हुए आर्किटेक्ट ने बताया कि प्रोजेक्ट में सबसे पहले गोकर्ण तीर्थ का निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन


तीर्थकुंड की सतह का समतलीकरण, सीढ़ियों के आगे दो मीटर सीमेंट कंक्रीट का पक्का निर्माण कराया जाएगा। गोकर्ण तीर्थ की सीढ़ियां और चबूतरे लाल रंग के पत्थर से बनाए जाएंगे। महादेव धर्मशाला की जगह पर यात्री शेड बनेगा। गोकर्ण तीर्थ के जल को स्वच्छ रखने के लिए प्लांट, दक्षिण की ओर चबूतरे वाटर लाइट शो सिस्टम और तीर्थ के मध्य विशालकाय प्रतिमा के सामने सीढ़ीदार चबूतरा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बोले- काम में तेजी लाई जाएं, छठ पूजा में दिक्कत न हो
विधायक अमन गिरि ने आर्किटेक्ट और कार्यवाही संस्था यूपीपीसीएल के कर्मचारियों से कहा कि गोकर्ण तीर्थ के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। दीपावली के बाद छठ पूजा है। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।

नगर वासियों की उलझन... कॉरिडोर बन रहा या कराया जा रहा सुंदरीकरण
वर्ष 2022 से अब तक दो वर्ष से अधिक का समय हो गया है। निर्माण की स्थिति एवं स्वरूप को अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है। कई बार निरीक्षण, सर्वे और ले आउट में परिवर्तन के साथ ही निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार को देखकर नगर वासी इस बात में उलझ गए हैं कि कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है या केवल सुंदरीकरण। अधिकारी और आर्किटेक्ट भी निर्माण कार्य के स्वरूप के बारे में पूछने पर चुप्पी साथ लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed