फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   God was celebrated Krishna 's birthday

धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

Mon, 07 Sep 2015 12:39 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 07 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
God was celebrated Krishna 's birthday
लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव समारोह जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं तथा भजन संध्या आदि का आयोजन किया गया। मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के मां संकटादेवी मंदिर, गुड़मंडी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। इन मंदिरों में भव्य झांकियां सजाई गईं। संकटा देवी मंदिर में झांकी के माध्यम से कृष्ण सुदामा मित्रता की सजीव प्रस्तुति की गई। शहर के पुलिस लाइन स्थित मंदिर में भव्य झांकियां सजाई गईं। यहां राधा और कृष्ण के वेश में सजे बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। शहर के नौरंगाबाद स्थित ठाकुरद्वारा में भजन संध्या का आयोजन किया। इन मंदिरों में देर रात तक प्रभु के दर्शनार्थियों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

खीरी टाउन। कस्बा खीरी के पक्का तालाब स्थित राघवेंद्र सरकार एवं गोपेश्वर महादेव के पावन मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। यहां मनमोहक झाकियां प्रस्तुत की गईं। इस मौके पर सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा, नपाप अध्यक्ष डा.इरा श्रीवास्तव, ज्ञान स्वरुप शुक्ला, सेवक सिंह अजमानी, संजय अग्रवाल, जसपाल सिंह पाली और शेखर परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। क्षेत्र के ग्राम अटवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुए विशेष कार्यक्रम में रात्रि जागरण किया गया तथा भव्य झांकी सजाई गई। इस कार्यक्रम मेें संजीव सिंह, सुशील अवस्थी और दीनदयाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
पलियाकलां। यहां पांडे बाबा मंदिर, मठिया मंदिर, रामजानकी मंदिर, चीनी मिल, थाना परिसर, मां कालरात्रि मंदिर, पटिहन रोड मंदिर और शिवमंदिर सहित कई मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया।  भगवान.राधाकृष्ण की मूर्तियों और सजीव झांकियों का मंचन किया गया।
मझगईं। कस्बे के शिवमंदिर और भगवंतनगर गुलरा में दुर्गा मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। इसके अलावा घरों में भी हवन आदि के कार्यक्रम हुए।
भीरा। यहां प्राचीन शिवमंदिर, राजाकोठी, दुर्गा मंदिर, कल्याणी मंदिर सहित सभी मंदिरों में पूजन अर्चन के साथ झांकियों का मंचन भी हुआ।
संपूर्णानगर। यहां मंदिरों पर पूजन अर्चन के साथ जागरण आदि के कार्यक्रम हुए।
खजुरिया। मंदिरों पर पूजन अर्चन के आला राधा-कृष्ण की लीला की झांकियां सजाई गईं जागरण हुए।
चंदनचौकी। मंदिरों और घरों में पूजन अर्चन के साथ हवन आदि के कार्यक्रम हुए।
गौरीफंटा। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों को सजाया गया और पूजन अर्चन के कार्यक्रम हुए।
उचौलिया। कस्बे के शिवमंदिर, पुलिस चौकी मंदिर और देवीस्थान मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी।
मैलानी। यहां राम जानकी मंदिर, मां वैष्णो देवी मंदिर शिव मंदिर आदि जगहों पर झांकियां सजाई गईं। शाम होते ही श्रद्घालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी।
गोला गोकर्णनाथ। नगर में खुटार रोड, लखीमपुर रोड, मोहम्मदी रोड पर बांके बिहारी कला केंद्र, बांकेगंज रोड पर ज्वाला मंदिर, कंजा देवस्थान हनुमान मंदिर आश्रम, कला निलयम, मनोहारी कलाकेंद्र, सांवरिया कलाकेंद्र और श्रीरामजानकी मंदिर और चीनी मिल में  सहित तमाम जगहों पर भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकियां सजायी गई और प्रसाद वितरित किया गया।  ममरी। ग्राम मूड़ाविश्नू, महेशपुर, रोशननगर, जमुनहा, सौखियां, हरगोविंदपुर, अहमदनगर सहित तमाम गांवों आकर्षक झांकियां सजायी गई। लोगों ने पूरे दिन उपवास रखकर लीलाधर का श्रद्घा भाव से पूजन किया।
निघासन। रकेहटी के ठाकुर द्वारा मंदिर में छेदुई पतिया से आए बाल कलाकरों ने भगवान कृष्ण की झांकियां निकाली। कार्यक्रम के आयोजन राजेंद्र मिश्रा, बीएस मिश्रा, नागेंद्र चतुर्वेदी, पप्पू इदरीशी, विष्णू, लियाकत आदि ने सहयोग किया।
मोहम्मदी। कोतवाली में सजाई गई झांकी में एसडीएम नागेंद्र सिंह, सीओ हरेंद्र यादव, सीओ गोला एसी श्रीवास्तव, तहसीलदार दशरथ कुमार सहित तमाम लोगों ने आरती पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया। यहां भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके अलावा शिवाला मंदिर अस्तल मंदिर सहित तमाम मंदिरों में मनमोहक झांकियां सजाकर श्रीकृष्ण जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया।

भूपतिपुर। क्षेत्र के कई गावों में भव्य झांकियां सजाई गईं। भजन संध्या आदि के आयोजन किए गए।
धौरहरा। नगर के हनुमान मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, हलवाई मंदिर, में लखनऊ से आए कलाकारों ने कृष्ण भक्ती गीत एवं मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत कीं।
मैगलगंज। कस्बा समेत क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह श्रीकृष्ण की बाललीलाओं का चित्रण करतीं झांकियां सजाई गईं विद्यालयों में भी बच्चों ने भव्य कार्यक्रम किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed