फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Goat grazing in the field died in the attack of violent animal

Lakhimpur Kheri News: खेत में चर रही बकरी की हिंसक पशु के हमले में मौत

Sun, 27 Aug 2023 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Goat grazing in the field died in the attack of violent animal
मैलानी के कुरियानी में बाघ के पगमार्क देखते रेंजर
मैलानी। निकटवर्ती गांव कुरियानी के पास गन्ने के खेत में चर रही बकरी की हिंसक पशु के हमले में मौत हो गई। बकरी चरा रहे किशोर और ग्रामीणों ने बाघ के हमले में बकरी की मौत का दावा किया है।
विज्ञापन

शनिवार को कुरियानी निवासी सोहन लाल का पुत्र सोम और उसके अन्य साथी अली हसन के खेत में बकरी चरा रहे थे। सोम ने बताया कि लगभग ढाई बजे बकरी के चिल्लाने की आवाज पर वह पहुंचा, तो देखा कि बाघ ने बकरी पर हमला किया है। सूचना पर रेंजर मैलानी बफर जोन अनिल कुमार वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। बकरी के शव को खेत से निकलवाया। बताया कि बकरी के पैर में मामूली घाव था। कहीं भी बाघ के पंजे या दांत के निशान नहीं थे। उन्होंने किसी अन्य जंगली जानवर के हमले से बकरी की मौत की बात कही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेतों की चकरोड पर बाघ के पगमार्क मिले हैं, इससे आसपास खेतों में बाघ की आवाजाही की संभावना है। ग्रामीणों हंसराम, सुखराम, करन आदि के मुताबिक पिछले कई दिनों से बाघ खेतों में दिखाई दे रहा है। संवाद

मैलानी के कुरियानी में बाघ के पगमार्क देखते रेंजर

मैलानी के कुरियानी में बाघ के पगमार्क देखते रेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed