{"_id":"61ccbad26702da3e746c67a9","slug":"gm-s-inspection-was-limited-to-khanapurti-confined-to-15-minutes-lakhimpur-news-bly470836928","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानापूर्ति तक सीमित रहा जीएम का निरीक्षण, 15 मिनट में सिमटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानापूर्ति तक सीमित रहा जीएम का निरीक्षण, 15 मिनट में सिमटा
विज्ञापन
स्टेशन अधिक्षक ब्रजलाल को सम्मानित करते जीएम रेलवे।
वार्षिक निरीक्षण के तहत लखीमपुर-मैलानी रेलखंड का लिया जायजा
स्टेशन अधीक्षक और उनकी टीम को 20 हजार रुपये देकर किया पुरस्कृत
लखीमपुर खीरी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी वार्षिक निरीक्षण के तहत बुधवार सुबह मैलानी पहुंचे। मैलानी जंक्शन सहित बांकेगंज, गोला, फरधान आदि का निरीक्षण करते हुए शाम को लखीमपुर पहुंचे। 15 मिनट का निरीक्षण महज खानापूर्ति तक ही सीमित रहा। न तो रेलवे कॉलोनियों का निरीक्षण किया और न ही रेलवे कॉलोनी के जर्जर मार्ग का। सीमित समय के निरीक्षण में उन्होंने वही देखा जो अधिकारियों ने दिखाना चाहा।
वार्षिक निरीक्षण के तहत जीएम का काफिला स्पेशल ट्रेन से शाम करीब 04.32 पर लखीमपुर स्टेशन पहुंचा। ट्रेन से उतरने के बाद वह सीधे स्टेशन अधीक्षक के रूम पहुंचे। आवश्यक प्रपत्र का अवलोकन करने के बाद डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री जीआरपी थाने के पीछे खाली पड़ी जमीन दिखाने लेकर गईं। डीआरएम ने इस पर पार्किंग बनवाने की बात कही। साथ ही कहा कि आम नागरिक रेलवे की जगह को बाईपास की तरह उपयोग न कर सकें। इसलिए रेल डाकघर के सामने खुले रास्ते को बंद करा दिया जाएगा। इस दौरान रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था आदि इंतजाम देेखकर अधीक्षक ब्रजलाल, शिव प्रसाद गुप्ता, धमेंद्र सिंह सहित स्टाफ को 20 हजार और रेल पथ इंजीनियर अरविंद कुमार को 10 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान रेलवे के समस्त विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।
बंदर न करें परेशान, प्लेटफार्म पर टांग दिए लंगूरी बंदरों के स्टैच्यू
रेलवे स्टेशन पर बंदरों की भरमार है। ऐसे में जीएम के आगमन पर प्लेटफार्म की गई साफ, सफाई एवं रखवाए गए गमलों की बंदर न तोड़े दें, इसलिए रेलवे प्रशासन ने लंगूरी बंदरों के स्टैच्यू लाकर टांग दिए, जिससे जीएम के जाने तक बंदर स्टेशन से दूर रहें। हालांकि हुआ भी कुछ ऐसा ही। स्टैच्यू रखे होने के कारण एक भी बंदर स्टेशन पर नजर नहीं आया।
विज्ञापन
...काश जीएम साहब देख लेते कॉलोनियों का हाल
जीएम के आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन पिछले कई दिन से तैयारियां में लगा था। रेलवे परिसर पुताई कराने के साथ कॉलोनियों की भी बाहर से रंगाई करा दी गई, जिससे साहब को सब चकाचक दिखे। कर्मचारियों का कहना था कि साहब तो बाहर से देखकर चले गए, उन्हें सब अच्छा ही दिख रहा होगा, लेकिन अंदर की हालत तो हम लोग ही जानते हैं कि इस तरह इनमें रहते हैं।
दो घंटे तक परखे मैलानी जंक्शन के इंतजाम
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने बुधवार को दो घंटे तक जंक्शन का निरीक्षण किया। मिली कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। ओपन जिम का शुुुुभारंभ कर सहयोग एप ई फलक लांच किया।
मैलानी पहुंचने पर जीएम को आरपीएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने फुट ओवर ब्रिज, दुर्घटना सहायता एवं चिकित्सा वाहन, एमजी कोचिंग डिपो, रनिंग रूम, डीजल लॉबी, स्वास्थ्य यूनिट, रेल कॉलोनी, बुकिंग कार्यालय आदि का दो घंटे तक निरीक्षण कर स्टेशन की साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था के इंतजाम देखे। इस दौरान मिली खामियों को दूर करने को कहा। कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर ओपन जिम का उद्घाटन कर कर्मचारियों की सहायता के लिए एप ई फलक लांच किया।
रेलवे मजदूर यूनियन, एससीएसटी एवं ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। बांकेगंज गोला के मध्य एलसी गेट के निरीक्षण दौरान गेटमैन की सजगता परखकर उसे सम्मानित किया। लखनऊ मंडल की स्काउट गाइड ने संरक्षा को लेकर नुक्कड़ नाटक पेश किया।
मैलानी से लखनऊ के बीच जल्द बढ़ेंगी ट्रेनें
प्रेसवार्ता के दौरान रेलवे जीएम ने कहा कि जल्द ही मैलानी लखनऊ के बीच ट्रेनें बढ़ाई जाएंगी। इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है। स्वीकृत मिलते ही ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैलानी-शाहजहांपुर रेल लाइन पर अभी कोई विचार नहीं है। वहीं मैलानी लखनऊ रेलखंड के दोहरीकरण के बारे में कोई योजना न होना बताया। मैलानी बहराइच का अमान परिवर्तन न होना बताया। जीएम ने कहा कि यात्रियों के लिए सुविधाएं और बढ़ाई जाएंगी। वहीं डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने बहराइच, नानपारा, नेपालगंज रेलखंड का गेज कन्वर्जन प्रस्तावित होना बताया।
विस्टाडोम कोच भी रहा मौजूद
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मैलानी-बहराइच रूट पर चलने के लिए आया विस्टाडोम कोच प्लेटफार्म पर खड़ा कर दिया गया। अगस्त में दो कोच आए थे। हालांकि अभी तक इनका संचालन शुरू नहीं हो सका है।
रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
बांकेगंज। करीब 11 बजे स्टेशन पहुंचे जीएम ने छोटी नहर के पुल का निरीक्षण किया। इसके बाद क्रॉसिंग गेट, साफ-सफाई व गेट से निकलने वाले राहगीरों को लेकर किए गए सुरक्षा उपायों का जायजा लिया। यात्री सुरक्षा को लेकर पेश किए गए नुक्कड़ नाटक की महाप्रबंधक और डीआरएम ने कलाकारों की सराहना कर पुरस्कृत किया। उधर, स्टेशनपुरवा सहित बांकेपुर, प्रतापपुर, अर्जुनपुर आदि के ग्रामीणों ने रास्ते की मांग को लेकर जीएम को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि अमान परिवर्तन के बाद खेतों का आवागमन बंद हो गया है। इससे लोग जान जोखिम में डालकर रेल पटरी लांघकर जाने के लिए मजबूर हैं। इसलिए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण कराया जाए। वहीं बांकेपुर के लोगों ने अंडरपास निर्माण की मांग की।
स्टेशन पर छोटी काशी का पौराणिक इतिहास अंकित कराने की मांग
गोला गोकर्णनाथ। गोला स्टेशन के निरीक्षण के दौरान जीएम ने स्टेशन अधीक्षक कक्ष, बुकिंग कार्यालय, प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज, गुड्स शेड, स्टेशन की साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति आदि का निरीक्षण किया। प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने जीएम को ज्ञापन देकर गोला स्टेशन को छोटी काशी की पौराणिकता का परिचायक बनाने की मांग की। सांसद प्रतिनिधि मुन्नालाल अवस्थी, डीआरसीसी सदस्य राजेश शुक्ला, बद्री प्रसाद श्रीवास्तव ने स्टेशन परिसर में भगवान शिव की मूर्ति लगाने और छोटी काशी के पौराणिक इतिहास को अंकित कराने की मांग की। विधायक के भाई जनार्दन गिरि, मोंटी गिरि व रामगुलाम पांडे, जेडआरयूसीसी पूर्व सदस्य अशोक सक्सेना, पंकज बाजपेई आदि ने स्टेशन रोड के चौड़ीकरण, स्थायी पार्किंग, कैंटीन, नाला निर्माण सहित हाफीजपुर, लाल्हापुर, पुनरभू ग्रंट में रहने वालों के आवागमन के लिए ओवरब्रिज बनवाने, हाफिजपुर का रास्ता बंद न करने की मांग की।
सपा नेता महेश कनौजिया ने रजागंज घुंघुची में रेलवे क्रॉसिंग संख्या 143 टी 2 गेट बंद न करने की, किसान नेता अमनदीप सिंह संधू ने रेलवे क्रॉसिंग कुकुरा रोड 158, महरताला रोड रेलवे क्रॉसिंग 163, बांकेगंज रेलवे क्रॉसिंग 166 के अवरोधक ठीक कराने की मांग की।
नगरवासियों की सुविधाओं के लिए सौंपे ज्ञापन
लखीमपुर से सेंचुरी एक्सप्रेस के समय एक एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने, स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज आदि का निर्माण कराने की मांग को लेकर मोहम्मद नईम खान, ओम प्रताप सिंह ने ज्ञापन सौंपा। वहीं मैलानी में सपा नेत्री व पूर्व चेयरमैन अनीता यादव ने सुबह आठ बजे लखनऊ और शाम पांच बजे लखनऊ से मैलानी के लिए ट्रेन संचालन की मांग की।