{"_id":"670ac78b63c54238d508bae4","slug":"girl-suffering-from-vomiting-and-diarrhea-dies-five-including-mother-and-son-admitted-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-131030-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: उल्टी-दस्त से पीड़ित बालिका की मौत, मां-बेटा समेत पांच भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: उल्टी-दस्त से पीड़ित बालिका की मौत, मां-बेटा समेत पांच भर्ती
विज्ञापन
मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव अजेहरा के मजरा झिंगुरीपुरवा में शुक्रवार को उल्टी-दस्त की चपेट मेें आकर एक ही परिवार की मां, बेटी और बेटा समेत छह लोगों की हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों का इलाज चल रहा है।
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के झिंगुरीपुरवा निवासी उर्मिला (30) पत्नी मुनीश, बेटा सुरजीत (11), बेटी खुशबू (9) और प्रियंका (6) की शुक्रवार को हालत बिगड़ गई। सभी उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए। इनके अलावा गोलू (13) पुत्र अनिल और दो माह के प्रिंस को उल्टी-दस्त आने लगे। सुरजीत और खुशबू को पसगवां सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया।
गोलू और प्रिंस को शनिवार को शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबियत बिगड़ने पर परिजन प्रियंका को इलाज के लिए शाहजहांपुर लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के बाद भी सीएचसी से कोई कर्मचारी देखने तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
मोहम्मदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट ने बताया कि सीएचसी में इस तरह का कोई मरीज नहीं आया और न ही कोई सूचना दी गई। डॉ. सानू ने भी किसी मरीज के न आने की बात कही। संवादो