फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Girl dies of fever, two more found dengue infected

Lakhimpur Kheri News: बुखार से युवती की मौत, दो और मिले डेंगू संक्रमित

Mon, 09 Oct 2023 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Girl dies of fever, two more found dengue infected
लखीमुपर खीरी/ संसारपुर। बुखार से सोमवार को संसारपुर कस्बा निवासी एक युवती की मौत हो गई। प्लेटलेट्स कम होने के कारण डेंगू से मौत की आशंका जताई जा रही है। उधर, दो अन्य लोगों में डेंगू की पुष्टि होने से जिले में मरीजों की संख्या 65 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक डेंगू से एक भी मौत नहीं है। जबकि, कई ऐसे लोगों की जिले में मौत हुई है, जिनकी प्लेटलेट्स बेहद कम थीं और निजी अस्पतालों में उनका डेंगू का इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को संसारपुर कस्बा निवासी 22 वर्षीय कहकशां पुत्री शफ़ी अहमद पिछले कई दिन से बुखार की चपेट में थी। युवती का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान सोमवार दोपहर को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतका की प्लेटलेट्स भी कम थीं। उधर, शहर के मोहल्ला शहपुरा कोठी में डेंगू ने दस्तक दी है।
विज्ञापन

इस बार जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी का 17 वर्षीय पुत्र इसकी चपेट में आया है। किशोर शहर के एक स्कूल का छात्र है। स्वास्थ्य कर्मी का कहना है कि बेटे को बुखार आया था। इस पर जब जांच कराई तो डेंगू बुखार की पुष्टि हुई। वही दूसरे डेंगू पीड़ित के बारे में स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटलेट्स कम... निजी डॉक्टर बता रहे डेंगू
19 वर्षीय अबु सूरेह का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है। भाई मुकर्रब अली ने बताया जांच कराने पर 35 हजार प्लेटलेट्स निकली हैं। डॉक्टर डेंगू होना बता रहे हैं। इसके अलावा सीएचसी बांकेगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत संसारपुर के बोझिया में बुखार का प्रकोप जारी है। बुखार पीड़ित 42 वर्षीय मुकेश राजपूत ने बताया वह स्वयं और 17 वर्षीय पुत्र कृष्णा पिछले कई दिनों से तेज बुखार की चपेट में हैं। पीलीभीत में इलाज करवा रहे हैं। वहां पर डॉक्टर ने दोनों को डेंगू बुखार के साथ प्लेटलेट्स कम होना बताया है। इसके अलावा मंजू राजपूत, कन्नू राजपूत, शेर मोहम्मद का गोला और जलालुद्दीन, जिब्राइल, अनवर का लखनऊ में भर्ती होकर इलाज करवा रहे हैं।



जिले में मिले मरीज
डेंगू-65
मलेरिया-263
चिकिनगुनिया- छह
स्क्रब टायफस- 13
लेप्टो स्पायरोसिस-30
एईएस-33
जेई-दो
स्वाइन फ्लू- एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed