फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   GGIC girls won gold medals in Divisional Taekwondo

मंडलीय ताइक्वांडो में जीजीआईसी की छात्राओं ने जीते स्वर्ण पदक

Sat, 03 Sep 2022 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
GGIC girls won gold medals in Divisional Taekwondo
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की विजेता टीम।
लखीमपुर खीरी। मंडलीय विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता लखनऊ के पब्लिक इंटर कॉलेज में हुई। इसमें विभिन्न भार वर्ग में अंडर 14, 17 और 19 प्रतियोगिता हुई। इसमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी दुबे ने बताया कि अंडर-14 में प्रियंका सिंह, अलीजा खान, निशा और काजल ने रजत पदक जीता। अंडर-17 में वंशिका गौतम ने स्वर्ण, अनुष्का, दिपांशी, दीप्ती ने कांस्य और सोनम ने रजत पदक जीता। अंडर-19 में काजल वर्मा ने कांस्य, अजरा खातून ने स्वर्ण पदक और मुस्कान ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में दो छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान निश्चित किया है। प्रतियोगिता 10, 11 और 12 सितंबर को आगरा में होगी। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विद्यालय का नाम रोशन कर शुक्रवार को कॉलेज पहुंची टीम का शिक्षिकाओं ने स्वागत कर हौसलाफजाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed