फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Getting to Mumbai is easier, Bandra Special will run for seven trips

Lakhimpur Kheri News: मुंबई जाना और आसान, सात फेरों के लिए चलेगी बांद्रा स्पेशल

Wed, 27 May 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 27 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Getting to Mumbai is easier, Bandra Special will run for seven trips
मैलानी में खड़ी ट्रेन स्रोत-संवाद
मैलानी। जिले के लोगों को मुंबई आने-जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेगी। सात फेरों के लिए चलने वाली लखनऊ जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का ठहराव मैलानी जंक्शन और लखीमपुर में होगा। हालांकि, गोला गोकर्णनाथ में ट्रेन नहीं रुकेगी। रेलवे ने इसकी समय सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लखनऊ जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ जंक्शन स्पेशल ट्रेन का संचालन सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी और पीलीभीत होकर करेगा। पत्र के अनुसार ट्रेन नंबर 05039 लखनऊ जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल एक जून से 13 जुलाई तक तथा ट्रेन नंबर 05040 तीन जून से 15 जुलाई तक सात फेरों के लिए चलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 05039 प्रत्येक सोमवार रात 10:10 बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होकर डालीगंज, सीतापुर, लखीमपुर 12:40 बजे और मैलानी 1:32 बजे पहुंचेगी। मैलानी से 1:42 बजे रवाना होकर पीलीभीत, इज्जतनगर, कासगंज, मथुरा, भरतपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और वापी होते हुए बुधवार सुबह चार बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन नंबर 05040 प्रत्येक बुधवार सुबह सात बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होकर वापी, सूरत, कोटा, मथुरा, कासगंज, इज्जतनगर और पीलीभीत होते हुए मैलानी 10:30 बजे पहुंचेगी। यहां से 10:40 बजे रवाना होकर लखीमपुर 11:17 बजे, सीतापुर और डालीगंज पहुंचते हुए दोपहर 3:15 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।

पूर्व में गोरखपुर से सीतापुर और मैलानी होकर चलने वाली मुंबई स्पेशल ट्रेनों का ठहराव लखीमपुर में नहीं था। जिले से गुजरने वाली यह पहली मुंबई ट्रेन होगी, जिसका ठहराव लखीमपुर में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed