फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gayatri Parivar celebrated Guru Purnima with Havan, Puja and Bhandara

Lakhimpur Kheri News: हवन-पूजन व भंडारे के साथ गायत्री परिवार ने मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व

Thu, 10 Jul 2025 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Gayatri Parivar celebrated Guru Purnima with Havan, Puja and Bhandara
गोला में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाते लोग। स्रोत : संगठन
लखीमपुर खीरी। गोला रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम मनाया गया, जिसका शुभारंभ सामूहिक गायत्री महामंत्र जप के साथ हुआ। पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने कई पालियों में यज्ञ कर सबके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। यज्ञ राम खेलावन निषाद, अजय वर्मा, राज कुमार, सुगंधा शुक्ला ने करवाया।
विज्ञापन


गायत्री परिजनों को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक राम खेलावन निषाद ने कहा- वर्ष 2026 गायत्री परिवार की गुरुमाता वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा और पावन अखण्ड ज्योति का जन्म शताब्दी वर्ष है। इस उपलक्ष्य में गायत्री परिवार द्वारा 29 अक्टूबर से लखीमपुर में होने जा रहे विराट नारी उत्कर्ष समारोह की सफलता के लिए संकल्पित होकर जुटना है। यह गुरुपूर्णिमा पर गुरु कार्य और मिशन के विचार क्रांति अभियान के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यज्ञीय वातावरण में पुंसवन सहित अन्य संस्कार भी संपन्न हुए।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी अनुराग मौर्य ने बताया यज्ञ के उपरांत श्रद्धालुओं ने डिस्पोजल बर्तन रहित माता भगवती देवी इको-फ्रेंडली भोजनालय में भोजन प्रसाद (भंडारा) प्राप्त किया। देर शाम भजन संध्या का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान उदय सिंह, उमा शंकर, यज्ञदेव वर्मा, सर्वेश वर्मा, प्रिंस रंजन बरनवाल, दुर्गेश वर्मा, मनीषा वर्मा, शुभम गुप्ता, शैलेश बरनवाल, नीलम पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन। बम्हनपुर स्थित गायत्री शक्ति पीठ मंदिर में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक रीति से गायत्री मंत्रोच्चार के साथ हुई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएंगे। इसी क्रम में पढ़ुआ थाना क्षेत्र के अंतर्वेद जंगल स्थित पौराणिक तपोभूमि में भी गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरु रामभूषण दास उर्फ लद्धड़ बाबा की प्रेरणा से रकेहटी निवासी पंडित छैलबिहारी पांडे के संयोजन में सामूहिक भंडारे का आयोजन कराया गया।श्रद्धालुओं ने गुरु सेवा के साथ समाज व पर्यावरण के कल्याण का भी संकल्प लिया।



फोटो-19
शैक्षिक संस्थानों में शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाए गुरु पूर्णिमा
गोला गोकर्णनाथ। शिक्षक महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष विमलेश मिश्र की अध्यक्षता में केन ग्रोवर्स डिग्री कॉलेज में गोष्ठी हुई। यहां मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. पंकज सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. यदुलेश मुरारी सक्सेना ने गुरु और शिष्य के बीच सदियों से चली आ रही समर्पण की परंपरा पर चर्चा की। प्रांतीय संयोजक विनीत भदौरिया ने गुरु पूर्णिमा को सभी शिक्षण संस्थाओं में शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. पीयूष शुक्ला, सुशील पटेल, वीरेंद्र सिंह चौहान, संजीव मिश्र, डॉ. ब्रज गोविंद मिश्र, डॉ. सौरभ दीक्षित, सुनील वाजपेई, सतीशचंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद




अषाढ़ी को लेकर किया गया कन्या भोज

मझगईं। क्षेत्र के नौगवां, मझगईं, बेला, त्रिलोकपुर, कोठिया, बम्हनपुर, पतिया, बल्लीपुर आदि गांवों में अषाढ़ी का पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया। महिलाओं ने हवन पूजन के साथ पूजा पाठ कर हलवा, पूड़ी, खीर आदि पकवान बना कर बच्चियों को कन्या भोज कराया। साथ ही उनसे आशीर्वाद लेकर प्रसाद का वितरण किया। संवाद

गोला में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाते लोग। स्रोत : संगठन

गोला में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाते लोग। स्रोत : संगठन

गोला में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाते लोग। स्रोत : संगठन

गोला में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाते लोग। स्रोत : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed