{"_id":"689ce12f89d9bd795605799d","slug":"gave-the-message-of-patriotism-by-holding-the-tricolor-in-hand-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-153169-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हाथ में तिरंगा पकड़कर दिया देशभक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हाथ में तिरंगा पकड़कर दिया देशभक्ति का संदेश
Thu, 14 Aug 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की तिरंगा यात्रा में मौजूद पूर्व मंत्री अजय मिश्रा टेनी, जिलाध्यक्ष सुनील व कार्यकर्ता। स
- फोटो : संवाद
लखीमपुर खीरी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर से पंचायती राज विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और सीडीओ अभिषेक कुमार ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली कलक्ट्रेट से शुरू होकर गुरु गोविंद सिंह चौक, जीआईसी, विलोबी मार्ग होते हुए वापस वहीं पहुंची। इस मौके पर एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम अनिल रस्तोगी, पीडी एसएन चौरसिया, एसओसी संजय आनंद और डीपीआरओ विशाल सिंह मौजूद रहे।
वहीं, हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भाजपा ने शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान (विलोबी) से तिरंगा बाइक यात्रा नगर के मुख्य मार्ग पर निकाली। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह और और राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी की अगुआई में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अजय मिश्र टेनी भी थे।
विज्ञापन
यात्रा शहर की मेन रोड से सदर चौराहा, धर्मशाला चौराहा होते हुए गांधी विद्यालय चौराहा, जेल रोड से यात्रा वापस नसीरुद्दीन मैदान पहुंची। इस दौरान पूर्व पूर्व मंत्री अजय मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, महामंत्री आशू मिश्रा, संयोजक कुलभूषण सिंह, रामजी मौर्य, रामजी दीक्षित समेत तमाम पदाधिकारी बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। तिरंगा यात्रा में पार्टी की महिला पदाधिकारी भी मौजूद रहीं। रैली में संयोजक उमेश शुक्ला, उमाराज, प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा, पारुल गुप्ता, अनीता निगम समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।