{"_id":"68cb0597a8da8a4f0d04bf35","slug":"garba-night-will-be-a-colourful-celebration-noise-band-will-be-the-attraction-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-155981-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गरबा नाइट में छाएगा रंगारंग उत्सव, शोर बैंड रहेगा आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गरबा नाइट में छाएगा रंगारंग उत्सव, शोर बैंड रहेगा आकर्षण
Thu, 18 Sep 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
गरबा नाइट्स कार्यक्रम की जानकारी देते आयोजक वैभव कुमार व अन्य लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहरवासियों के लिए मनोरंजन और सांस्कृतिक रंगों से भरपूर शाम का आयोजन 21 सितंबर को किया जाएगा। छाउछ चौराहा, गोला रोड स्थित दि लैगेसी लॉन में भव्य गरबा नाइट का आयोजन होगा। आयोजन समिति के संयोजक शिवम मिश्रा और सहयोगी वैभव नंद ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को परिवार सहित एक मंच पर जोड़ना और पारंपरिक कला-संस्कृति को जीवंत करना है।
कार्यक्रम में गरबा और डांडिया की धुनों पर लोग झूमते नजर आएंगे। खास आकर्षण नोएडा का प्रसिद्ध शोर बैंड रहेगा, जो अपने विशेष अंदाज से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर देगा। आयोजन स्थल पर फूड व स्नैक्स स्टॉल, गेम्स और मनोरंजन गतिविधियों की भी व्यवस्था होगी। साथ ही प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए बेस्ट डांडिया कपल, बेस्ट ड्रेस सहित कई श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लॉन को आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा और सुरक्षा व पार्किंग की विशेष व्यवस्था रहेगी, ताकि मेहमानों को कोई असुविधा न हो।