फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gangster action will be taken against animal smugglers and liquor mafia

पशु तस्करों और शराब माफिया पर की जाएगी गैंगस्टर की कार्रवाई

Sat, 15 Jan 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gangster action will be taken against animal smugglers and liquor mafia
लखीमपुर खीरी। एडीजी लखनऊ जोन ब्रजभूषण ने शुक्रवार को एसपी संजीव सुमन के साथ संयुक्त रूप से अपराध गोष्ठी की। इसमें अपराधों की समीक्षा कर नियंत्रण लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशु तस्करी व कच्ची शराब बनाने के अवैध कार्यों में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। क्लस्टर मोबाइल, पिकेट ड्यूटी, बैरियर ड्यूटी, बूथ ड्यूटी समेत सभी ड्यूटियों में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्धारित साफ-सुथरी वर्दी धारण करने एवं ड्यूटी के दौरान नागरिकों से शालीन एवं मृदुभाषी व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी प्रकार की अफवाहों/भ्रामक सूचनाओं का खंडन करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एडीजी ब्रजभूषण ने जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा की और आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपराध गोष्ठी के दौरान थानों पर दर्ज हत्या, डकैती, लूट जैसे जघन्य अपराधों के लंबित मामलों का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने, शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, शराब माफिया पर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट 14(1), एनएसए के तहत कार्रवाई करने के निर्देेश दिए। साथ ही ऐसे अपराधियों की अवैैध संपत्तियों को कुर्क करने के निर्देश दिए। जन शिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब/अवैध शस्त्र/जुआ/मादक पदार्थ के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीजी ने जमानत पर बाहर आए अपराधियों की जमानत निरस्त कराने के भी निर्देश दिए। धार्मिक विवाद के संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी देने के निर्देश दिए। कोविड के बढ़ते संक्रमण के चलते थानों पर स्थापित कोविड हेल्प डेस्क को सक्रिय करने और कोविड गाइडलाइंस का पालन व जागरूक करने के निर्देश दिए। गोष्ठी में समस्त सीओ, प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन

भयमुक्त व हिंसामुक्त चुनाव कराना प्राथमिकता
समीक्षा के दौरान एडीजी ने कहा कि भयमुक्त व हिंसामुक्त चुनाव कराना प्राथमिकता है। इसलिए सभी अधिकारी विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने वाले संभावित अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने, हिस्ट्रीशीटरों की जांच कर सक्रिय एचएस के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों/किसी भी प्रकार के मुकदमे के अभियुक्तों के शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस के मददगार व्यक्तियों की सूची बनाकर उनसे लगाकर संपर्क में रहकर लाभप्रद सूचनाएं संग्रहित करने, समस्त बूथों का भौतिक निरीक्षण करके आवश्यक मूलभूत सुविधायें जैसे बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में लूट, डकैती, चोरी व हत्या की घटनाओं में गिरावट आई है। तीन साल में गैंगस्टर में निरुद्ध किए गए अपराधियों से करीब छह करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है। बार-बार शराब बनाने के अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्घ गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी की जाएगी। चुनाव के दौरान बार्डर एरिया पर मूवमेंट बंद किया जाएगा।
- ब्रजभूषण, एडीजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed