फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ganesh Utsav: Flowers showered on tableaux

गणेश उत्सव : झांकियों पर बरसाए फूल

Wed, 11 Sep 2024 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Utsav: Flowers showered on tableaux
लखीमपुर खीरी। गणेशोत्सव के मौके पर चौथे दिन मंगलवार को सुबह शहर के पंडालों में आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। सुबह से शाम तक पांच बार आरती के अलावा गणेश पूजा, कीर्तन किया गया। झांकियां निकाली गईं, जिनका लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की पूजा अर्चना की। शहर के आनंदेश्वरनाथ मंदिर, गृहस्थी बिल्डिंग मेला रोड पर, सुभाष पार्क और राजापुर मंडी में आदि कई स्थानों पर आरती और कीर्तन का हुआ। इस मौके पर श्रद्धालु सपरिवार पहुंचकर भगवान गणपति का दर्शन करके प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। उधर पसगवां में राम जानकी मंदिर कमेटी के द्वारा गणेश उत्सव मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आरती की और प्रसाद वितरण में भाग लिया। बाद में लड्डू अभिषेक का कार्यक्रम आयोजित हुआ। यजमान के रूप में श्री कृष्ण गुप्ता व मीरा गुप्ता मौजूद रहे। इस मौके पर कमेटी के सोनू गुप्ता, आलोक मिश्रा, दुर्गेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, अमन सोनी, आशीष शर्मा, मोनू शर्मा, राजीव शुक्ला, राजीव गुप्ता, संजीव वैश्य, मोहित मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed