फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Funds in accounts... still village is destitute, notice to Pradhan

Lakhimpur Kheri News: खातों में धनराशि... फिर भी गांव अभावग्रस्त, प्रधान को नोटिस

Mon, 26 Aug 2024 01:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:05 PM IST
विज्ञापन
Funds in accounts... still village is destitute, notice to Pradhan
लखीमपुर खीरी। स्वच्छ भारत मिशन एसएलडब्ल्यूएम के कार्यों को कराने के लिए 1.35 लाख और केंद्रीय वित्त आयोग में 6.75 लाख रुपये की राशि खाते में उपलब्ध है। इसके बावजूद गांव वासी व छात्र-छात्राओं को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जलभराव की वजह से गांव वासियों के साथ ही छात्र-छात्राओं को कठिनाई का सामना करना पड़ा है। डीएम ने संबंधित प्रधान सुशील कुमार को नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने 21 अगस्त को फूलबेहड़ ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ प्रथम का निरीक्षण किया था। गांव में काफी जलभराव होने की वजह से लोग मुश्किल में थे। खंड विकास अधिकारी की ओर से पूर्व में निर्देश जारी किए जा चुके थे। बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा 15 (तेरह) (क) में ग्रामों की सड़कों, पुलियों, पुलों और नौका घाटों का निर्माण व अनुरक्षण करने का दायित्व ग्राम पंचायतों का है।
विज्ञापन

प्रधान, ग्राम पंचायत के अध्यक्ष हैं। अपने कर्तव्यों के पालन में लगातार असफल हैं। एक सप्ताह में साक्ष्यों सहित स्पष्ट करें कि क्यों न उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम आपके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार प्रतिबंधित कर उक्त धारा में कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed