फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   From home to business: Women are becoming self-reliant through online business

घर की चौखट से कारोबार तक: ऑनलाइन बिजनेस से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

Thu, 12 Feb 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 12 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
From home to business: Women are becoming self-reliant through online business
पायल गुप्ता
लखीमपुर खीरी। बदलते दौर में शहर की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। खासकर गृहणियां अब घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ छोटे-छोटे ऑनलाइन कारोबार से जुड़कर अच्छी कमाई कर रही हैं। मोबाइल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने उनके लिए रोजगार के नए दरवाजे खोल दिए हैं।
विज्ञापन


शहर की कई महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम, रेडीमेड गारमेंट्स और डेकोरेटिव सामान की ऑनलाइन बिक्री कर रही हैं। वहीं कुछ महिलाएं वृंदावन और जयपुर की तर्ज पर भगवान के वस्त्र, शृंगार सामग्री और मार्बल, तांबा, पीतल व मिट्टी की मूर्तियों की ऑनलाइन ट्रेडिंग कर रही हैं। इन उत्पादों की मांग न केवल शहर में, बल्कि आसपास के जिलों से भी आ रही है।
विज्ञापन


विदिशा सिंह, शिखा सक्सेना, बुटीक संचालिका पायल गुप्ता, वैष्णवी, सौम्या मिश्रा, प्रशस्ति सक्सेना, जुबली जैन और तनु गुप्ता जैसी महिलाएं इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। ये महिलाएं व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम के जरिये अपने उत्पादों का प्रचार करती हैं और ऑर्डर लेकर घर से ही सप्लाई सुनिश्चित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि इस पहल से उन्हें आर्थिक मजबूती के साथ आत्मविश्वास भी मिला है। परिवार का सहयोग और डिजिटल माध्यमों की आसान पहुंच ने उनके सपनों को नई उड़ान दी है। छोटे स्तर से शुरू हुआ यह प्रयास अब कई घरों की आमदनी का मजबूत सहारा बन चुका है।

---------------
फोटो: 32
सोशल मीडिया ने काम आसान कर दिया है। व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम से सीधे ग्राहकों तक पहुंच बन रही है। कम लागत में अच्छा मुनाफा मिल रहा है।
- प्रशस्ति सक्सेना

फोटो: 30
बुटीक के साथ ऑनलाइन ऑर्डर मिलने से काम दोगुना हो गया है। त्योहारों और शादियों के सीजन में खासतौर पर मांग बढ़ जाती है।
- पायल गुप्ता

फोटो: 31
घर बैठे काम करने की सुविधा महिलाओं के लिए सबसे बड़ी ताकत है। इससे समय की बचत होती है और परिवार के साथ संतुलन भी बना रहता है।
- सौम्या मिश्रा

फोटो: 33
आर्टिफिशियल ज्वेलरी और गिफ्ट आइटम की अच्छी डिमांड है। डिजिटल पेमेंट और कूरियर सुविधा से कारोबार और भी आसान हो गया है।
- जुबली जैन

फोटो:34
ऑनलाइन माध्यम से मैं सरल भाषा में पेरेंटिंग टिप्स और ऑनलाइन वर्कशॉप्स के जरिए लोगों को जोड़ती हूं। मेरे सेल्फ-हेल्प लेख ई-मैगज़ीन में भी प्रकाशित होते हैं।
- विदिशा सिंह

पायल गुप्ता

पायल गुप्ता

पायल गुप्ता

पायल गुप्ता

पायल गुप्ता

पायल गुप्ता

पायल गुप्ता

पायल गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed