{"_id":"577e64ec4f1c1b93477facf5","slug":"from-his-fund-to-become-slight-precipitation-sewer-razed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद निधि से बन रहा नाला मामूली वर्षा में ढहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद निधि से बन रहा नाला मामूली वर्षा में ढहा
अमर उजाला ब्यूरो बेहजम (लखीमपुर खीरी)।
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
नाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बन रहा है 17.68 लाख की लागत से
कसबा चौराहे से बांछेपारा ड्रेन तक सांसद निधि से बन रहा नाला मामूली वर्षा में ही ढह गया। यह नाला 17 लाख 68 हजार की लागत से बन रहा है। नाले का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग करा रहा है।
धौरहरा सांसद रेखा वर्मा की निधि से कसबे में नाले का निर्माण शुरू हुआ था। निर्माण शुरू होते ही इसके मानक के अनुरूप न बनाए जाने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। ठेकेदार टीटू वर्मा ने सफाई भी दी थी, लेकिन वर्षा शुरू होते ही नाला ढह गया, जिससे इसके निर्माण की हकीकत सामने आ गई। विभाग के जेई आरएस रस्तोगी का इस बाबत कहना है कि निर्माण की जांच की जाएगी। मानक के विपरीत निकला तो इसके लिए ठेकेदार की जिम्मेदारी होगी। नाले का निर्माण पुन: ठीक से कराया जाएगा। फिलहाल नाला ढहने से काफी चर्चा हो रही है। उधर सांसद रेखा वर्मा ने नाला ढहने की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। उनका कहना है कि अब पता चला है तो वह इसे दिखवाएंगी।