फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Friday night in Kheri was the coldest in the division

Lakhimpur Kheri News: खीरी में शुक्रवार की रात मंडल में रही सबसे सर्द

Sat, 27 Dec 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 27 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Friday night in Kheri was the coldest in the division
शनिवार सुबह गोला रोड पर छाए घने कोहरे में जाते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। कोहरा और शीत लहर के साथ गलन भी बढ़ने से अब सर्दी ज्यादा परेशान कर रही है। जिले में शुक्रवार की रात लखनऊ मंडल में सबसे ठंडी रही, वहीं शनिवार को पूरे दिन भी कोहरा छाया रहा और तेज सर्द हवाएं चलती रहीं। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान लखनऊ मंडल के छह जिलों में खीरी का सबसे कम रहा, दूसरे नंबर हरदोई में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की ही भांति शनिवार को भी पूरे दिन धूप नहीं निकली। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। शीत लहर भी दिन भर चलती रही, जिससे गलन बढ़ गई। भीषण कोहरे और सर्दी की मार से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर तपते नजर आए। बाजार और सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही। सुबह के समय बहुत ही घना कोहरा रहा, जिसके चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बहुत धीमी रही। दृश्यता 50 मीटर से कम दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने शनिवार को शीत दिवस घोषित कर दिया। यही नहीं रविवार से अगले तीन दिन तक भी घना कोहरा पड़ने के आसार हैं, जिसके चलते तीनों दिन ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। रविवार को भी शीत दिवस की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

शनिवार सुबह गोला रोड पर छाए घने कोहरे में जाते लोग। संवाद

शनिवार सुबह गोला रोड पर छाए घने कोहरे में जाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed