फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fraud report against four including two legal managers

Lakhimpur Kheri News: दो लीगल मैनेजर समेत चार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Tue, 22 Oct 2024 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fraud report against four including two legal managers
लखीमपुर खीरी। लखनऊ निवासी डॉ. यश विक्रम ने एचडीएफसी बैंक के चार कर्मचारियों पर सदर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों में दो लीगल मैनेजर और दो अन्य कर्मचारी शामिल हैं। मामला 50 लाख रुपये की फर्जी चेक का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में लखनऊ निवासी डॉ. यश विक्रम ने बताया कि उनकी फर्म मैसर्स साधना सिंह का खाता एचडीएफसी बैंक शाखा विकासनगर लखनऊ में है। करीब छह सालों से यह खाता सक्रिय नहीं है। 7 जून 2024 को उनके फोन पर एक मैसेज आया। इसमें उनकी फर्म के खाते पर 50 लाख रुपये की चेक लगाए जाने की बात कही गई।
विज्ञापन

खाता बंद होने के कारण धोखाधड़ी की आशंका हुई तो उन्होंने बैंक से संपर्क साधा। बैंक की ई-मेल पर उन्होंने किसी को कोई चेक न देने और किसने यह चेक लगाई है, इसकी जानकारी मांगी। बैंक ने ई-मेल के माध्यम से ही बताया कि कथित चेक उन्होंने ही अपनी लोन की आंशिक अदायगी के रूप में दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएनबी विंध्याचल मिर्जापुर के जिस खाते का चेक उनके खाते में लगाया गया, वह 2017 में ही एचडीएफसी बैंक ने लोन टेकओवर करके बंद करवा दिया गया था। पूछताछ में पता चला कि सुयश नारायण लीगल मैनेजर एचडीएफसी बैंक और रमेश जायसवाल, लीगल मैनेजर एचडीएफसी बैंक ने चेक डाक के जरिए भेजकर लखीमपुर की थरवरनगंज बैंक शाखा में लगाया है।

उन्होंने दोबारा 25 जुलाई 2024 को एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधन को ई-मेल भेजकर स्पष्टीकरण मांगते हुए प्रबंधक से चेक को कूटरचित तरीके से लगाने के लिए जांच की मांग की। फिर भी बैंक की ओर से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के लीगल मैनेजर सुयश नारायण, रमेश जायसवाल, शाखा प्रबंधक विकासनगर (लखनऊ), सुमित त्रिपाठी, बैंक शाखा थरवरनगंज लखीमपुर और विजयेंद्र बहादुर के खिलाफ तहरीर देकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed