फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fraud case against Canara Bank branch manager and another

Lakhimpur Kheri News: केनरा बैंक शाखा प्रबंधक व एक अन्य पर धोखाधड़ी का केस

Sat, 29 Jul 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fraud case against Canara Bank branch manager and another
लखीमपुर खीरी। फूलबेहड के श्रीनगर निवासी केतकी ने शहर की केनरा बैंक शाखा नौरंगाबाद के शाखा प्रबंधक व एक अन्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा कि तेंदुआ गांव में उसकी जमीन है। वर्ष 2013 में गांव के जगदीश की मां केतकी की मौत के बाद उसके गाटा संख्या की जमीन पर जगदीश का नाम दर्ज हो गया। जानकारी होने पर उसने एसडीएम सदर के न्यायालय में वाद दायर किया। इस मुकदमे का निपटारा 2020 में हुआ।

इसी बीच जगदीश ने फर्जी कागज बनवाकर केनरा बैंक शाखा नौरंगाबाद के प्रबंधक से सांठगांठ कर जमीन पर 1.83 लाख रुपये का कर्जा निकाल लिया। कर्जा जमा करने की बात पर आरोपी मारपीट पर आमाद हो जाता है। पीड़ित की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने केनरा बैंक शाखा प्रबंधक व तेंदुआ निवासी जगदीश पर धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच शुरू की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed