फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fraud case against bank manager and five others

Lakhimpur Kheri News: बैंक प्रबंधक और पांच अन्य पर धोखाधड़ी का केस

Fri, 22 Dec 2023 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fraud case against bank manager and five others
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के चंद्रासी निवासी बैठू ने एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक समेत दो नामजद और पांच अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस ने सीजेएम न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। दर्ज कराए मुकदमे में बैठू ने बताया कि पड़ोस गांव बेलागढ़ी निवासी रामगनेश यादव का उसके घर आना-जाना था। रामनरेश ने रोजगार के लिए एचडीएफसी बैंक शाखा लखीमपुर से दो लाख रुपये लोन दिलाने का झांसा दिया और 30 जनवरी को बैंक लाकर खाता खुलवा दिया। आरोपी ने बैंक पासबुक व कोई अन्य कागज उसे नहीं दिए। उसने बैंक पहुंचकर पासबुक मांगी तो शाखा प्रबंधक ने अभद्रता की। न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने एचडीएफसी बैंक शाखा प्रबंधक, रामगनेश यादव व पांच अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed