{"_id":"6aa5b452e7eaac526a02d344","slug":"four-youths-climbed-a-tower-to-protest-against-jios-poor-network-service-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-184865-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिओ की खराब नेटवर्क सेवा के विरोध में टावर पर चढ़े चार युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिओ की खराब नेटवर्क सेवा के विरोध में टावर पर चढ़े चार युवक
Sun, 13 Sep 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
आक्रोशित लोगो को समझाते थानाध्यक्ष। संवाद
खमरिया (खीरी)। ईसानगर क्षेत्र में लगातार खराब चल रही जिओ की नेटवर्क सेवा को लेकर शनिवार को उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज सैकड़ों लोगों ने ईसानगर स्थित जिओ टावर को घेर लिया। इसी दौरान चार युवक टावर पर चढ़ गए। इससे मौके पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और तहसीलदार आदित्य विशाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और जिओ कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया। कंपनी के अधिकारियों ने नेटवर्क की समस्या दूर करने के लिए तीन दिन का समय मांगा। साथ ही जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।
तहसीलदार ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों के आश्वासन के बाद टावर पर चढ़े चारों युवक नीचे उतर आए। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन जिओ का नेटवर्क गायब हो जाता है। इससे मोबाइल कॉलिंग के साथ इंटरनेट सेवा भी प्रभावित रहती है।