{"_id":"669e5cc96741a013090504b4","slug":"four-year-old-child-suffering-from-fever-dies-in-lakhimpur-kheri-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: खेलते-खेलते अचानक सिर में हुआ दर्द... चार साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: खेलते-खेलते अचानक सिर में हुआ दर्द... चार साल के बच्चे की मौत
Mon, 22 Jul 2024 06:51 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:51 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के गंगापुरवा में चार साल के बच्चे को बुखार आया था। परिजनों के मुताबिक दवा दिलाने के बाद वह ठीक हो गया था। रविवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्चे की मौत से सदमे में परिवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले के मझगईं इलाके में बुखार से पीड़ित गंगापुरवा के चार वर्षीय बच्चे की जान चली गई। बुखार से ठीक होने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी थी। 24 घंटे के अंदर उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
गंगापुरवा निवासी अरविंद कुमार के चार वर्षीय पुत्र किशन को शनिवार हल्का बुखार आया था। दवाएं लेने के बाद बुखार ठीक हो गया। रविवार सुबह वह दुकान से नमकीन, बिस्कुट लाकर चाय पीकर खेलने लगा था। मृतक की मां लक्ष्मी ने बताया कि दस बजे उसने सिर में दर्द होने की बात कही।
विज्ञापन
जिस पर पिता अरविंद दवा लेने और उसे दिखाने के लिए नौगवां जा रहे थे, तभी रास्ते में किशन ने दम तोड़ दिया। किशन ही हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बालक की मौत से परिवार सदमे में हैं। गमगीन माहौल में सोमवार को दोपहर में उसका अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन