फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four village heads including two women were elected, received certificate of victory

Lakhimpur Kheri News: दो महिला सहित चार ग्राम प्रधान चुने गए, मिला जीत का प्रमाणपत्र

Thu, 08 Aug 2024 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Four village heads including two women were elected, received certificate of victory
बांकेगंज में जीत का जश्न मनाते नवनिर्वाचित प्रधान राकेश।
लखीमपुर/निघासन। जनपद के तीन ब्लॉक के चार ग्राम प्रधान और एक बीडीसी पद पर हुए उपचुनाव के बाद बृहस्पतिवार को मतगणना कराई गई। बांकेगज के पहाड़ापुर में राजेश, सदर ब्लॉक के कादीपुर में प्रधान नजमा, निघासन के नौरंगाबाद की मायादेवी, गुलरिया पत्थर शाह के आशिक अली के सिर पर जीत का ताज सजा।
विज्ञापन

निघासन के आरओ कृषि विभाग भूमि संरक्षण अधिकारी सुभाष चंद्र और नायब तहसीलदार हरिराम की निगरानी में ब्लॉक सभागार में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू कराई गई, जो पांच घंटे चली। नौरंगाबाद में मायादेवी ने 1364 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी दिनेश को 258 मतों से हरा दिया। यहां चार उम्मीदवार मैदान में थे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गुलरिया पत्थर शाह में आशिक अली ने अपने प्रतिद्वंद्वी मुनेश कुमार से 79 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। यहां से सात उम्मीदवार मैदान में थे। आशिक अली को 843, मुनेश कुमार को 763 वोट मिले। ग्राम प्रधान दिलीप कौर की मौत के बाद यहां उपचुनाव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
86 मतों से जीतकर राजेश बने पहाड़पुर पंचायत के प्रधान
बांकेगंज। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पहाड़पुर के पूर्व प्रधान गुरलाल की मृत्यु के बाद हुए उपचुनाव की मतगणना में राजेश कुमार को प्रधान पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव में दो उम्मीदवारों राजेश कुमार और रामकुमार के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। मंगलवार को हुए मतदान में 997 वोट पड़े। ब्लॉक मुख्यालय में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे हुई मतगणना में राजेश कुमार को 528 और रामकुमार को 442 वोट मिले। इसमें 27 मतपत्र अवैध मिले। इस तरह राजेश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामकुमार को 86 मतों से हराकर जीत हासिल की। रिटर्निंग अफसर संतोष कुमार ने राजेश कुमार को विजयी घोषित कर प्रमाणपत्र दिया। संवाद


प्रतिद्वंद्वी को 242 वोटों से हराकर कादीपुर सनी की प्रधान बनीं नजमा
ओयल। सदर ब्लॉक के कादीपुर सनी की ग्राम प्रधान नजमा नबी बनीं। नजमा में अपने प्रतिद्वंद्वी पुष्पराज को 242 वोटों से पराजित कर दिया। नजमा को 791, पुष्पराज को 549, पिंकी देवी को 405 और सीमा को 181 वोट मिले। जीत की घोषणा के बाद नजमा को जीत का प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed