{"_id":"65c5436bdf189147f7057d39","slug":"four-trains-of-lucknow-route-canceled-from-today-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-114226-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लखनऊ रूट की चार ट्रेनें आज से निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लखनऊ रूट की चार ट्रेनें आज से निरस्त
विज्ञापन
मैलानी-सीतापुर पैसेंजर
मैलानी। एनई रेलवे लखनऊ मंडल के सीतापुर में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते लखनऊ रूट की चार ट्रेनें आज से और मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनों का संचालन कल कल दस फरवरी से बंद हो जाएगा। दस से बारह फरवरी के बीच मैलानी-लखनऊ रूट पर एक भी ट्रेन का संचालन नहीं होगा।
एनई रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सीतापुर-सीतापुर सिटी के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण ट्रेन नंबर 05493 शाहगढ़-डालीगंज पैसेंजर नौ से तेरह फरवरी तक, ट्रेन नंबर 05494 डालीगंज-मैलानी पैसेंजर, ट्रेन नंबर 05491 मैलानी-सीतापुर और ट्रेन नंबर 05492 सीतापुर-मैलानी पैसेंजर का संचालन दस से चौदह फरवरी के बीच निरस्त रहेगा।
मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस को लेकर रहा असमंजस
मैलानी। स्थानीय रेलकर्मी ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस को लेकर बृहस्पतिवार तक असमंजस में रहे। पहले बुधवार को बोर्ड पर चस्पा किए गए नोटिस में इस ट्रेन के आठ से बारह फरवरी तक निरस्तीकरण की सूचना दर्शाई गई, जबकि आठ को यह ट्रेन मैलानी आई। इसके बाद उसी दिन संशोधन कर नौ से बारह फरवरी लिखा गया। बृहस्पतिवार को पुन: संशोधन कर इसके निरस्तीकरण की सूचना दस से बारह फरवरी लिखी गई। स्थानीय रेलकर्मी बताते हैं कि यह ट्रेन नौ फरवरी को भी मैलानी पहुंचेगी और उसी दिन वापस गोरखपुर जाएगी। कारण यह है कि नौ फरवरी का ट्रेन में रिजर्वेशन हो रहा है और दस से ट्रेन कैंसिल दर्शाया जा रहा है। संवाद