फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   four teacher suspended

चार शिक्षक किए गए निलंबित

Mon, 16 Mar 2015 11:50 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 16 Mar 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण में फिर एक बार बदहाल एमडीएम
विज्ञापन
व्यवस्था और शैक्षिक गुणवत्ता निम्न श्रेणी की मिली है। इसके लिए बीएसए ने चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.ओपी राय ने सोमवार को विकास खंड धौरहरा के प्राथमिक विद्यालय जंगल नंबर तीन का निरीक्षण किया। यहां विद्यालय नदी में कट गया है तथा कक्षाएं छप्पर के नीचे चलती हैं। यहां ग्राम वासियों ने बीएसए को बताया कि सहायक अध्यापक आलोक कुमार राय नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते हैं। इससे बच्चों की शिक्षा पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। बीएसए ने सहायक अध्यापक आलोक कुमार राय को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी धौरहरा ने 12 मार्च को उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधपुरवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में नामांकित 142 बच्चों के सापेक्ष 12 बच्चे उपस्थित मिले। यहां खंड शिक्षा अधिकारी को तीन गुना बढ़ाकर छात्र संख्या अंकित मिली। एमडीएम की गुणवत्ता अत्यंत घटिया मिली। कक्षा कक्षों में गंदगी मिली। शैक्षिक गुणवत्ता का स्तर निम्न श्रेणी का मिला। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया। शिक्षक ने स्पष्टीकरण नहीं दिया बल्कि उनके कार्यालय में आकर अभद्रता की। बीएसए ने बीईओ की आख्या के बाद अनुशासनहीनता और कार्य के प्रति लापरवाही में प्रभारी प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधपुरवा नवनीत शर्मा को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा बीएसए ने 13 मार्च को विकास क्षेत्र धौरहरा के प्राथमिक विद्यालय महतोपुरवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षामित्र पूनम देवी और गोवर्धन लाल ने लिखित रूप से बताया कि सहायक अध्यापक संगीता श्रीवास्तव माह जुलाई से नौ दस बार ही विद्यालय आई हैं। यहां शिक्षा का स्तर निमभन श्रेणी का मिला। परिसर गंदा पाया गया। बीएसए ने निर्देशों की अवहेलना और लापरवाही मानते हुए संगीता श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी ईसानगर ने अपनी आख्या में बीएसए को बताया कि 12 मार्च को उन्होंने ईसानगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भिखारी पुरवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सहायक अध्यापक अनुराग वर्मा अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में कुल नामांकित 298 बच्चों में केवल 16 बच्चे ही उपस्थित मिले। यहां खाद्यान और कनवर्जन कास्ट का दुरुपयोग भी मिला। बीईओ की आख्या के बाद बीएसए ने सहायक अध्यापक अनुराग वर्मा को भी निलंबित कर दिया है।
0000
डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने देखे स्कूल
निघासन।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने पांच परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया और एमडीएम चखा। एक विद्यालय में एमडीएम मैन्यू के हिसाब से बनता नहीं पाया गया, जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए मैन्यू के अनुसार खाना बनाने का आदेश दिया। एसडीएम के साथ सीओ मोहम्मद इब्राहिम ने भी एमडीएम की गुणवत्ता परखी।
एसडीएम ने लुधौरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय में जाकर एमडीएम चखा, जिसमें एमडीएम सही बना पाया गया। अध्यापक भी उपस्थित मिले, लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई। एसडीएम ने अध्यापकों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय की फर्श टूटी पाई गई। विद्यालय में हैंडपंप न मिलने पर संबंधित अधिकारी से हैंडपंप लगवाने का आदेश दिया। इसके अलावा ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में घूरा अािद डाल रहे लोगों को हिदायत देते हुए वहां की गंदगी साफ कराई। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय दुबहा और मंशापुरवा प्राथमिक विद्यालय देखा जहां पर एमडीएम मैन्यू के हिसाब से बनता नहीं पाया गया। जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और मीनू के हिसाब से मैन्यू बनाए जाने के निर्देश दिए । एसडीएम ने बताया मंशापुरवा प्राथमिक विद्यालय मे सब्जी रोटी की जगह दाल चावल बनता मिला। उन्होंने विद्यालयों की निरीक्षण आख्या डीएम को भेजी है।
000
एसडीएम ने देखा कस्तूबा गांधी आवासीय विद्यालय
पलियाकलां।
एसडीएम एसपी सिंह ने सोमवार को अचानक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां एमडीएम चखकर जांच की। यहां एक रसोइया अनुपस्थित मिला।
सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे एसडीएम ने यहां सबसे पहले रसोई का हाल जाना और यहां सोमवार को दाल, चावल, रोटी और मिक्स सब्जी बन रही थी उन्होंने एक-एक कर सभी खानो को खुद खाकर चेक किया। खाने में कोई खामी नहीं मिली लेकिन एक रसोइया अनुपस्थित था। इसके बाद एसडीएम ने हाजिरी रजिस्टर जांचा जिसमें सौ छात्राओं का पंजीकरण था और 99 हाजिर मिलीं। एसडीएम ने पाया कि इंडिया मार्का हैंडपंप नहीं है। यहां एक अध्यापिका भी अनुपस्थित मिलीं रजिस्टर पर उनकी हाजिरी नहीं थी लेकिन वार्डेन ने बताया कि उनका छुट्टी प्रार्थना पत्र है। इस पर एसडीएम कुछ नहीं बोले। इस दौरान स्कूल की वार्डेन ललित कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed