{"_id":"68fe5fa65e1a8b2d250edd81","slug":"four-state-elephants-will-take-tourists-on-a-tour-of-dudhwa-forest-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-159331-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सैलानियों को दुधवा जंगल की सैर कराएंगे राजकीय चार हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सैलानियों को दुधवा जंगल की सैर कराएंगे राजकीय चार हाथी
विज्ञापन
दुधवा में हाथियों की सेहत जांचते एफडी और डीडी। स्रोत : वन विभाग
बांकेगंज। सैलानियों के स्वागत के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इस बार 25 राजकीय हाथियों में तीन मादा और एक नर हाथी को मिलाकर केवल चार ही सैलानियों को जंगल की सैर कराएंगे।
पिछले साल एक हाथी पर चार सैलानियों को भ्रमण कराया जाता था। बाकी हाथियों को गश्त व पेट्रोलिंग के साथ ही चारा लाने व अन्य कामों में इस्तेमाल किया जाता है। एक हाथी की बुकिंग के लिए शुल्क 1600 सौ रुपये निर्धारित थे। इस साल पार्क प्रशासन ने अभी तक कोई शुल्क तय नहीं किया है।
एक नवंबर को दुधवा के द्वार खुलने से पहले दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन और डीडी दुधवा जगदीश आर ने दक्षिण सोनारीपुर स्थिति सलूकापुर बेस कैंप का जायजा लिया। उन्होंने वहां रहे राजकीय हाथियों की सेहत बारे में जानकारी ली और उन्हें दिए जाने भोजन की गुणवत्ता को देखकर संतोष जताया। गैंडा पुनर्वासन क्षेत्र का भ्रमण बाड़े के अंदर रह रहे गैंडों की सुरक्षा को परखा।
विज्ञापन
एफडी ने बताया कि यहां आने वाले सैलानियों के स्वागत के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल साज-धज कर तैयार है।