{"_id":"66a94166ee71526249075c64","slug":"four-people-including-a-pregnant-woman-died-and-five-were-injured-in-road-accidents-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1006-126014-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसों में गर्भवती महिला समेत चार की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसों में गर्भवती महिला समेत चार की मौत, पांच घायल
Wed, 31 Jul 2024 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 31 Jul 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती कराया है। पुलिस ने गर्भवती महिला व उसके पति का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, एक शव का पोस्टमार्टम शाहजहांपुर में होगा।
उचौलिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह शाहजहांपुर से मैगलगंज सवारियां लेकर जा रहा एक ऑटो महमदपुर गांव के पास एक ढाबे के सामने खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में एक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने ऑटो सवार सत्येंद्र कुमार निवासी गांव भनवापुर भूलनपुर थाना क्षेत्र नीमगांव, धीरज और इंगलेश और जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली के शिक्षक सुनील कुमार निवासी झज्जर (हरियाणा) को एंबुलेंस से सीएचसी पसगवां भिजवाया।
गंभीर घायल दो यात्रियों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर भेजा गया, जहां डॉक्टर ने विक्रम निवासी गांव सरवाड़ी थाना क्षेत्र पिसावां सीतापुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल को श्रीकृष्ण को भर्ती कर लिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
वहीं मितौली थाना क्षेत्र के नगरा मोड़ के पास निजी स्कूल में नौकरी करने वाले अनिल कुमार दीक्षित (50) पुत्र चंद्रभाल दीक्षित को बच्चों को सड़क पार कराते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अनिल कुमार दीक्षित की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
बोझिया गांव के पास लखीमपुर से जा रही एक निजी बस ने साइकिल सवार गांव सिधारपुरवा मजरा कुम्हेना निवासी सुरेंद्र कुमार (30) व गर्भवती पत्नी कुसुमा (28) को रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी खमरिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
-- -- -- -- -
चालक को झपकी आने से ट्रक से टकराया ऑटो
हादसे में घायल नवोदय विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार ने बताया कि शाहजहांपुर रोडवेज बस स्टैंड पर अगले एक घंटे तक सीतापुर जाने के लिए कोई बस नहीं थी। इस वजह से सभी यात्री ऑटो पर बैठकर मैगलगंज के लिए निकल पड़े। ऑटो चालक को नींद आ रही थीं। इस वजह से उसने कई बार अपना मुंह धोया। चालक को झपकी आने की वजह से ही ऑटो ट्रक से टकरा गया। उन्होंने बताया कि ऑटो चालक हादसे के बाद खेतों की तरफ भाग गया।
कांवड़ चढ़ाकर आ रहे थे सत्येंद्र
शाहजहांपुर से मैगलगंज जा रहे नीमगांव क्षेत्र के भनवापुर भूलनपुर निवासी सत्येंद्र सोमवार को हरिद्वार में कांवड़ चढ़ाकर आ रहे थे। वह ट्रेन से मंगलवार तड़के शाहजहांपुर पहुंचे। इसके बाद घर जाने के लिए शाहजहांपुर से मैगलगंज तक ऑटो से जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।