{"_id":"6738eb7eff41d786d200da84","slug":"four-people-died-in-road-accident-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-133330-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसे में चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
विज्ञापन
मृतक अरुण की फाइल फोटो
खमरिया/निघासन। शुक्रवार की देर रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। घटनाएं थाना पढुआ और खमरिया क्षेत्र में हुईं। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
पहला हादसा खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया के समीप हुआ। हरीकृष्ण (35) पुत्र भोलाराम निवासी लखपेड़ा और संदीप (25) पुत्र रामऔतार निवासी गैसापुर खमरिया चीनी मिल जा रहे थे। हादसा रात 11 बजे का बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि हरिकृष्ण ने अपना गन्ना बेचने के लिए किसी को भेजा था। गन्ना पर्ची उनके पास रह गई। लिहाजा पर्ची देने के लिए वह मिल जा रहे थे। इसी दौरान परसिया के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हरिकृष्ण और संदीप आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर खमरिया थाना प्रभारी विवेक उपाध्याय सहित डायल 112 पुलिस पहुंची। दोनों घायलों को सीएचसी खमरिया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
दूसरी घटना में थाना पढ़ुआ के गांव परमोधापुर निवासी निवासी बाइक सवार जवाहर लाल यादव (17) अरुण कश्यप (20) शुक्रवार शाम सिंगाही मेला देखने बाइक से गए थे। रात करीब तीन बजे अरुण बाइक पर जवाहर को बिठाकर घर जा रहे थे। वह कसावल के पास पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली में पीछे से जा घुसे। बताया जाता है कि पंक्चर होने की वजह से चालक ट्राॅली को छोड़कर चला गया था।
कोहरा और रिफलेक्टर न लगा होने के कारण बाइक सवार चालक को ट्राॅली नहीं दिखी। हादसे में जवाहर यादव की मौके पर मौत हो गई। जबकि अरुण तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अरुण को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शाम को शव जब गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा था। परिजनों के मुताबिक अरुण और जवाहर दोनों बचपन के दोस्त थे। दोनों एक साथ आते जाते थे।
ट्राॅली में लगा होता रिफ्लेक्टर तो नहीं जाती जान
कोर्ट के आदेश के बावजूद क्षेत्र में डबल ट्राॅली में ओवरलोड गन्ना भरकर क्षेत्र में निकल रही है। रात में घने कोहरे में यह ट्राॅली हादसे का कारण बन जाती हैं। ट्राॅली में रिफ्लेक्टर लगा होता तो हादसा बच सकता था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
निराला तिवारी, प्रभारी निरीक्षक, थाना पढ़ुआ